दुनिया के इन खूबसूरत देशों को सिर्फ एक दिन में कर सकते हैं एक्सप्लोर, जानें कैसे
किसी भी देश को घूमने के लिए एक दिन का समय काफी नहीं होता है। भारत की बात की जाए तो यहां के एक जिले को भी आप एक दिन में एक्सप्लोर नहीं कर सकते हैं। यह इतने बड़े हैं कि इन्हें फुरसत से घूमने पर भी कुछ जगह रह ही जाती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
वेटिकन सिटी (सौ. सोशल मीडिया)
Smallest Countries in World: किसी भी देश को घूमने के लिए एक दिन का समय काफी नहीं होता है। भारत की बात की जाए तो यहां के एक जिले को भी आप एक दिन में एक्सप्लोर नहीं कर सकते हैं। यह इतने बड़े हैं कि इन्हें फुरसत से घूमने पर भी कुछ जगह रह ही जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कुछ ऐसे भी देश मौजूद हैं जहां पर आपको घूमने के लिए सिर्फ एक दिन का समय चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह इतने छोटे हैं कि इन्हें घूमने के लिए ज्यादा समय नहीं लगता है। दुनिया में मौजूद इन छोटे देशों के बारे में कई लोग जानते हैं और घूमने का प्लान भी करते हैं। अगर आप भी विदेश घूमने का सपना पूरा करना चाहते हैं, तो इन खूबसूरत और छोटे देशों की सैर कर सकते हैं।
वेटिकन सिटी
इटली के रोम में सबा एक स्वतंत्र देश वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। यहां पर पोप का शासन चलता है जो कैथोलिक चर्च हेड हैं। इस देश को आप सिर्फ एक दिन में भी घूम सकते हैं। यह भारत की राजधानी दिल्ली से भी काफी छोटा है। इस देश का कुल एरिया करीब 0.49 वर्ग किलोमीटर है। यहां का इतिहास और संस्कृति बहुत ही बृहत और समृद्ध है। इस खूबसूरत जगह को घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।
मोनैको
पश्चिमी यूरोप का देश मोनैको अपनी लाइफस्टाइल की वजह से जाना जाता है। यह देश लगभग 2.08 वर्ग किलोमीटर वर्ग में फैला हुआ है। यह भी दुनिया के सबसे छोटे देश की लिस्ट में शामिल है। यहां पर दुनियाभर से लोग विलासिता के मजे लेने के लिए आते हैं। इस देश को आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है।
सम्बंधित ख़बरें
दुनिया की सबसे गर्म जगहे जहां पड़ती है भीषण गर्मी, भूलकर भी नहीं जाना चाहेंगे आप
जापान के इस आइलैंड पर है बिल्लियों का राज, दुनियाभर से खिंचे चले आते हैं Cat Lovers
दुनिया की सबसे गर्म जगह जहां 70 डिग्री तक पहुंच जाता है पारा, आम इंसान का रहना है मुश्किल
Beautiful Waterfalls: दुनिया के बेहद खूबसूरत झरने जिन्हें देखकर रह जाएंगे हैरान, स्वर्ग से सुंदर है यहां के नजारे
नाउरू
यह छोटा सा आइलैंड देश है जो ओशेनिया क्षेत्र में बसे माइक्रोनेशिया में स्थित है। यहां पर आप सफेद रेत वाले समुद्र तटों को देखने का आनंद ले सकते हैं। यह देश करीब 21 वर्ग किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है। यहां पर सुंदर बीचों के वजह से लोग घूमने के लिए आते हैं। यह जगह फोटोग्राफी करने के लिए बेस्ट है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
तुवालु
प्रशांत महासागर में बसा हुआ छोटा सा देश तुवालू नौ छोटे आइलैंड का समूह है। यह देश मूंगे की चट्टानों और लगूनों की वजह से जाना जाता है। यहां पर आप घूमने के लिए दोस्तों के साथ आ सकते हैं। यह देश करीब 26 वर्ग किमी में स्थित है। जो कि दिल्ली से भी काफी कम है।
सैन मैरिनो
इटली के बीच बसा यह देश सैन मैरीनो बहुत ही छोटा है। जो करीब 61 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह एक स्वतंत्र देश है। यहां पर आपको कई ऐतिहासिक जगह और म्यूजियम देखने को मिल जाएंगे। यहां पर साल भर लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इस देश को घूमने के लिए एक दिन का प्लान बनाया जा सकता है।
