Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Summer Vacation : अप्रैल में गर्मियों की छुट्टी पर यहां घूमने जाने की करें प्लानिंग, सुकून के साथ बिताए परिवार के पल

अगर आप भी शहर की भीड़ भाड़ से दूर अपने परिवार या फिर अपने दोस्तों के साथ इन खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आप यहां रोजमर्रा के काम के दूर नेचर के बीच में समय बिता कर मन की शांति हासिल कर सकते हैं। 

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Mar 18, 2025 | 04:31 PM

माउंट आबू (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : अप्रैल वो महीना है, जब बच्चों की स्कूल की छुट्टी लगने की शुरूआत हो जाती है। समर वेकेशन के लिए अप्रैल का महीना सबसे बेस्ट साबित हो सकता है। इसके बाद मई के महीने में चिपचिपी गर्मी की मौसम शुरू हो जाता है। इसीलिए अगर आप अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो अप्रैल का महीना एकदम सही साबित हो सकता है। खासकर यदि आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं, तो इन जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

अगर आप भी शहर की भीड़ भाड़ से दूर अपने परिवार या फिर अपने दोस्तों के साथ इन खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आप यहां रोजमर्रा के काम के दूर नेचर के बीच में समय बिता कर मन की शांति हासिल कर सकते हैं।

औली की हसीन वादियां

अगर आप अप्रैल की चिलचिलाती हुई गर्मी में किसी ठंडी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो औली आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। ये उत्तराखंड राज्य के चमौली जिले में स्थित एक खूबसूरत नगर है। ये उत्तराखंड के सबसे मनमोहक हिल स्टेशन में से एक हैं। बादलों से ढ़के पहाड़, झील-झरने और घने गहरे जंगल यहां की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। अप्रैल के महीने में यहां का तापमान 10℃ से 20℃ के बीच होता है। यहां पर आप औली लेक, नंदा देवी पीक, गुरसो बुग्याल, त्रिशूल पीक और नंदा पीक जैसी कई खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर या फिर अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

माउंट आबू

राजस्थान के पास स्थित माउंट आबू गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए एक शानदार जगह है। माउंट आबू अरावली की खूबसूरत पर्वत श्रृंखला में बसा एक हिल स्टेशन है। आप अपने परिवार या फिर अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इसके आसपास में काफी घना जंगल है। जिसके कारण इस जगह की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। यहां आप दिलवाड़ा जैन मंदिर और लाल मंदिर का दर्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप नक्की लेक, गुरू शिखर, अचलगढ़ किला, अर्बुदा माता मंदिर, माउंट आबू वाइल्डलाइफ सेंचुरी, टोड रॉक, चाचा म्यूजियम और ट्रेवर ट्रैंक जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

टूर एंड ट्रैवल्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

ऊटी

भारत के दक्षिणी इलाके के तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में स्थित ऊटी एक बहुत ही सुंदर जगह हैं। यहां घूमने का बेस्ट टाइम अप्रैल का महीना है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। यहां आप नीलगिरि माउंटेन रेलवे, ऊटी झील,डोड्डाबेट्टा पीक और बॉटनिकल गार्डन जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। नीलगिरी की सबसे ऊंची डोड्डाबेट्टा चोटी से यहां का नजारा बहुत ही मनमोहक लगता है।

Explore these amazing places for this summer vacations in april

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2025 | 12:12 PM

Topics:  

  • summers
  • Tour and Travel News
  • Tourism News
  • Tours and travels
  • Vacations

सम्बंधित ख़बरें

1

दुनिया के किस देश में हैं सबसे ज्यादा पहाड़, जानें कौन है टॉप पर

2

परिवार के साथ महाबलेश्वर की ट्रिप होगी परफेक्ट, इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

3

क्रिसमस पर IRCTC के इस इंटरनेशनल टूर पैकेज से करें सैर, मिलेगी तमाम सुविधाएं

4

वीकेंड पर दिल्ली से सोलो ट्रिप का प्लान? इन जगहों पर मिलेगा एडवेंचर और सुकून

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.