-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Effect Of Maha Kumbh On Flight Tickets Fare From Hyderabad To Bangkok Is Cheaper Than Going To Prayagraj
फ्लाइट्स टिकट पर पड़ा महाकुंभ का असर, प्रयागराज जाने से भी सस्ता है हैदराबाद से बैंकॉक का किराया
- Written By: प्रीति शर्मा
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है जहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने आ रहे हैं। पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं क्योंकि महाकुंभ 12 साल बाद आता है।

फ्लाइट्स टिकट पर पड़ा महाकुंभ का असर, प्रयागराज जाने से भी सस्ता है हैदराबाद से बैंकॉक का किराया
Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है जहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने आ रहे हैं। पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। लेकिन इस मेले के चलते प्रयागराज और अयोध्या के लिए चलाई जाने वाली फ्लाइट टिकट ने यात्रियों को होश उड़ा दिए हैं। हैदराबाद से प्रयागराज और अयोध्या जाने वाले यात्री उतने टिकट में बैंकॉक की यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि इंटरनेशनल जगहों के लिए टिकट आपको 15 हजार रुपए से भी कम में मिल जाएंगे। जिससे आप सिंगापुर, बैंकॉक, मलेशिया, श्रीलंका जैसे कई देश आसानी से घूम सकते हैं। वहीं हैदराबाद से प्रयागराज जाने के लिए आपको हवाई जहाज का टिकट करीब 24 हजार रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक देना होगा। कहा जा रहा है कि यह किराया जनवरी और फरवरी के पहले हफ्ते तक जारी रह सकता है।
हवाई किराए में चार गुना की वृद्धि
जनवरी के आखिरी हफ्ते में हैदराबाद से अयोध्या या प्रयागराज जाने का किराया करीब 24000-30000 रुपए तक पहुंच चुका है। वहीं फरवरी के पहले हफ्ते में भी यह किराया इतना ही रहने की उम्मीद है। वहीं आप हैदराबाद से बैंकॉक के लिए टिकट करते हैं तो यह सिर्फ 12500 रुपए में हो जाएगी। कहा जा सकता है कि महाकुंभ की वजह से हवाई टिकट में वृद्धि की गई है। इसके अलावा ट्रेन का सफर भी काफी महंगा हो गया है जो आम जनता के लिए कई गुना ज्यादा है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
Railway TTE Camera: रेलवे TTE अब शरीर पर लगे कैमरे से चेक करेंगे टिकट, प्रयागराज मंडल से हुई शुरुआत
MY Bharat सम्मेलन में प्रयागराज की युवा शक्ति का दमदार प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को सौंपे सुझाव
महाकुंभ 2025 से चमकी प्रयागराज की अर्थव्यवस्था: जीडीडीपी 28.9% बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में 27% का उछाल
नितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
श्रद्धालुओं को हो रही कठिनाइयां
बता दें कि महाकुंभ में दूसरा शाही स्नान 29 जनवरी को होने वाला है। जिसकी वजह से यहां पर काफी संख्या में यात्रा आ सकते हैं। ऐसे में एयरलाइंस की सीमित सीटों की वजह से किराए को बढ़ाने का काम किया गया है। प्रयागराज में रुकने के लिए प्रति व्यक्ति का एक रात का खर्च करीब 15000 से 20000 तक हो सकता है। कई लोग इस शाही स्नान से पहले टिकट की बढ़ती कीमतों को जानकर हैरान हैं। महंगे सफर की वजह से श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयां हो रही हैं।
Effect of maha kumbh on flight tickets fare from hyderabad to bangkok is cheaper than going to prayagraj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














