Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोलो ट्रिप को यादगार और सुरक्षित बनाना है, तो इन टिप्स को न करें नजरअंदाज

क्सर लोगों को घूमने का शौक होता है जिसकी वजह से वह देश ही नहीं बल्कि विदेशों की भी बेहतरीन जगह को एक्सप्लोर करते हुए नजर आते हैं। कई लोगों को दोस्तों और परिवार के साथ घूमना अच्छा लगता है तो कोई अकेले घूमता है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Jan 27, 2025 | 04:45 PM

सोलो ट्रिप को यादगार और सुरक्षित बनाने है तो इन टिप्स को न करें नजरअंदाज

Follow Us
Close
Follow Us:

Tips for Solo Traveller: अक्सर लोगों को घूमने का शौक होता है जिसकी वजह से वह देश ही नहीं बल्कि विदेशों की भी बेहतरीन जगह को एक्सप्लोर करते हुए नजर आते हैं। कई लोगों को दोस्तों और परिवार के साथ घूमना अच्छा लगता है तो कई लोगों को अकेले ट्रैवल करना पसंद होता है। आजकल दुनियाभर में सोलो ट्रैवल का क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ चीजों को नजरअंदाज न करें। जिससे आप सुरक्षित और मजेदार ट्रिप कर सकें। आइए, जानते हैं इस बारे में-

करें रिसर्च

अगर आप पहली बार सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं तो जाने से पहले उस जगह के बारे में अच्छे से रिसर्च कर लें। वहां ट्रैवल करने का सही समय, मौसम, कल्चर, लोकल मार्केट, बजट स्टे, स्थानीय खाना, पास के रेस्टॉरेंट और प्रसिद्ध चीजों के बारे में जानकारी जुटा लें। इससे आपकी यात्रा आसान और मजेदार हो सकती है।

किसी भी एडवेंचर वाली जगह पर जाने से पहले इस बारे में आपने परिवार और दोस्तों को जरूर बताएं। आप किस जगह रहने वाले हैं और क्या-क्या करने वाले हैं। इसकी जानकारी अपनों के साथ जरूर शेयर करनी चाहिए। सोलो ट्रैवलर को हमेशा सावधानी से यात्रा करनी चाहिए।

क्या सामान रखें

अगर आप अकेले ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हैं तो ऐसे में कुछ चीजों को अपने साथ जरूर रखना चाहिए। जैसे फस्ट एड बॉक्स, पावर बैंक, स्पीकर, मौसम के अनुसार कपड़े, आईडी, पासपोर्ट, ट्रैवल इंश्योरेंस, जूस और खाने की भूख दूर करने के लिए छोटे-मोटे स्नैक्स। इनके बिना ट्रैवल करने में दिक्कत आ सकती है।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

अपने से रहें कनेक्टेड

अगर आप बाहर कुछ दिनों के लिए घूमने जा रहे हैं तो अपने दोस्तों और परिवार वालों को समय समय पर इसकी जानकारी देते रहें। आप आपातकालीन ऐप, ऑफलाइन मैप और लोकर सिम कार्ड से अपनों से कनेक्ट कर सकते हैं। इससे आप सुरक्षित भी रहेंगे।

अक्सर हम घूमने के चक्कर में भूल जाते हैं कि हमारे पास कीमती सामान भी है। ऐसे में अपने सामान को घूमने जाने से पहले सुरक्षित जगह या लॉकर में रख दें। जिससे आप ट्रिप का मजा बिना किसी चिंता के कर सकते हैं। अगर आप किसी ऐसी जगह पर जा रहे हैं वहां की भाषा अलग है तो उस भाषा को सीख सकते हैं। इससे वहां पर आप लोगों से ज्यादा कनेक्ट कर पाएंगे।

Do not ignore these tips if you want to make your solo trip memorable and safe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2025 | 04:45 PM

Topics:  

  • Women Solo Travellers

सम्बंधित ख़बरें

1

सर्दियों में सोलो ट्रिप प्लान कर रहे हैं? भारत के ये 4 शहर नहीं देखे तो पछताएंगे

2

Year Ender 2025: सोलो ट्रैवल से लेकर वीकेंड इस्केप तक, बदल रही घूमने की दुनिया

3

सोलो ट्रिप के लिए भारत के ये 5 हिल स्टेशन हैं परफेक्ट, जानें कब करें प्लानिंग

4

वीकेंड पर दिल्ली से सोलो ट्रिप का प्लान? इन जगहों पर मिलेगा एडवेंचर और सुकून

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.