50 रुपये में घूमें Delhi की यह 5 जगहें! इतिहास और संस्कृति का मिलेगा अनोखा अनुभव
Delhi Tourist Place: सिर्फ 50 रुपये में घूमें दिल्ली! रेल म्यूजियम, लाल किला और हुमायूं का मकबरा जैसे शानदार ऐतिहासिक स्थलों की बजट यात्रा के लिए पढ़ें यह खास जानकारी।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्म इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Tourist Places Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली सिर्फ सत्ता का केंद्र नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी का जीवंत संगम है। यहां की हवाओं में किस्से हैं, इमारतों में बीते दौर की गूंज और गलियों में आज का भारत सांस लेता है। अक्सर लोगों को लगता है कि दिल्ली घूमना महंगा होगा, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। अगर आपकी जेब में सिर्फ 40-50 रुपये हैं, तब भी आप यहां कई शानदार जगहों का आनंद ले सकते हैं।
नेशनल रेल म्यूजियम
नेशनल रेल म्यूजियम उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है जो रेल यात्रा के शौकीन हैं। यहां भाप के पुराने इंजन, शाही ट्रेनों के कोच और भारतीय रेलवे का गौरवशाली इतिहास देखने को मिलता है। यह जगह बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को आकर्षित करती है और सिर्फ 50 रुपये में एक अनोखा अनुभव देती है। यह चाणक्यपुरी में स्थित है।
दिल्ली हाट आईएनए
दिल्ली हाट आईएनए में आप कम खर्च में पूरे भारत की झलक देख सकते हैं। यहां अलग-अलग राज्यों की हस्तशिल्प, लोक कला और पारंपरिक चीजें एक ही जगह मिलती हैं। साथ ही देश के हर कोने के स्वादिष्ट व्यंजन भी यहां चखने को मिलते हैं। घूमना, खरीदारी और खाने का मजा अच्छी बात यह है कि दिल्ली हाट का एंट्री टिकट सिर्फ 30 रु है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
शिवराज सिंह चौहान ने 22 राज्यों के कृषि मंत्रियों की ली बैठक, 1 से 30 जून तक देशभर में चलेगा खेत बचाओ अभियान
सिंहस्थ कुंभ मेला: त्र्यंबकेश्वर से कसारा के बीच सीधे रेल मार्ग और तत्काल एसटी बस सेवा की उठी पुरजोर मांग
पुराना किला: इतिहास के पन्नों में सफर
पुराना किला दिल्ली के सबसे पुराने किलों में गिना जाता है। यमुना नदी के किनारे बना यह किला मुगल काल की कहानियों को अपने भीतर समेटे हुए है। यहां घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे आप इतिहास के दौर में पहुंच गए हों। इसकी एंट्री सिर्फ 30 रुपये है, जो इसे और भी खास बनाती है।
लाल किला: आजादी की कहानी का गवाह
रेड फोर्ट भारत के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह किला सिर्फ एक ऐतिहासिक इमारत नहीं, बल्कि आजादी की लड़ाई का अहम हिस्सा रहा है। लाल पत्थरों से बना यह किला दुनियाभर में मशहूर है। यहां घूमते हुए आप इतिहास को करीब से महसूस कर सकते हैं और इसकी एंट्री फीस सिर्फ 35 रुपये है।
यह भी पढ़ें: सभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
हुमायूं का मकबरा
हुमायूं टॉम्ब मुगल वास्तुकला का शानदार नमूना है। इसे ताजमहल की प्रेरणा माना जाता है और इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। हरे-भरे लॉन और भव्य संरचना इसे बेहद खास बनाते हैं। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट होने के कारण इसकी अलग पहचान है, और यहां घूमने का टिकट सिर्फ 35 रुपये है।
