दुनिया के इन देशों में भी धूमधाम से मनाते हैं होली का जस्न
Holi Celebration: होली रंगों का त्योहार है जो अपने साथ खुशियां लेकर आता है। यह त्यौहार रिश्तों में मिठास लेकर आता है जिसका बहुत ही महत्व है। भारत में होली अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से मनाई जाती है। इस दौरान हर तरफ रंग गुलाल उड़ते हैं और लोग मौज मस्ती करते हैं। लेकिन होली सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी मनाई जाती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर होली का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस साल यह 14 मार्च 2025 को है।
भारत का पड़ोसी देश नेपाल भी होली का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाता है। यहां पर होली को फागु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। लोग इस दिन एक दूसरे को रंग भरे गुब्बारे फेंकते हैं और खुशियां बांटते हैं।
इंडोनेशिया में भी होली की धूम देखी जा सकती है। यहां पर होली को प्रोह्यों के नाम से जाना जाता है। यहां पर लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और गुलाल फेंकते हैं।
फिजी में भी होली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। यहां पर लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और गुब्बारे फेंकते हैं। इस देश में भी होली की धूम देखने को मिलती है जहां पर आप घूमने का प्लान भी कर सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
भारत ही नहीं बल्कि कुछ यूरोपीय देशों में भी होली का उत्सव मनाया जाता है। खासतौर पर ब्रिटेन में होली के खेलों में भाग लेते हैं। यहां पर अगर आप रहते हैं तो होली के त्यौहार पर घर की याद नहीं आएगी।
होली दुनियाभर में दोस्ती और प्यार का संदेश देने वाला त्योहार है जो बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोग बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। यहां पर होली को डोल पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन लोग रंग और गुलाल लगाते हैं और साथ में मिलकर नाच गाना करते हैं। इस तरह लोग होली का जश्न बहुत ही खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं।