Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शहरी भीड़भाड़ से दूर प्रकृति की गोद में बसा यह वन्यजीव अभ्यारण्य, जानें कैसे कर सकते हैं ट्रैवल

अगर आप शहर के शोर से दूर एक शांत, ताजा और रोमांच से भरी छुट्टी की तलाश में हैं, तो बिनसर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन सकता है। यहाँ हिमालय की बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा, दुर्लभ वन्यजीवों की दीदार कर सकते हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Apr 29, 2025 | 05:30 AM

शहरी भीड़भाड़ से दूर प्रकृति की गोद में बसा यह वन्यजीव अभ्यारण्य, जानें कैसे कर सकते हैं ट्रैवल

Follow Us
Close
Follow Us:

Binsar Wildlife Sanctuary: प्रकृति के करीब रहना और रोजाना इस बात का अहसास करना बहुत ही सुकून देने वाला होता है। अक्सर हम व्यस्त जिंदगी में ट्रैफिक, धूल मिट्टी, शोर शराबा, परेशानियों में इतना खा जाते हैं कि भूल जाते हैं हम अपने लिए जी ही नहीं पाए। ऐसे में ट्रैवल एक ऐसा ऑप्शन होता है जो हमें नेचर और खुद के करीब लेकर आता है। इसके लिए हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसका उदाहरण पेश करती है।

उत्तराखंड की हरी-भरी वादियों में बसा बिनसर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी एक बार फिर ट्रैवलर्स और नेचर लवर्स के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है। घने ओक और देवदार के जंगलों से घिरी इस सैंक्चुरी में अब पर्यटकों के लिए नई ट्रैकिंग ट्रेल्स, बर्ड वॉचिंग टावर और एडवेंचर एक्टिविटी जोन शुरू किए गए हैं। अगर आप शहर के शोर से दूर एक शांत, ताजा और रोमांच से भरी छुट्टी की तलाश में हैं, तो बिनसर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन सकता है। यहाँ हिमालय की बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा, दुर्लभ वन्यजीवों का दीदार और पहाड़ियों की खूबसूरती हर यात्री के दिल को छू जाती है।

बिनसर में देखने लायक अनोखे पक्षी

बिनसर कोई आम जगह नहीं बल्कि 7900 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रकृति से चारों तरफ घिरी हुई है। यहां से हिमालय का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। इसके अलावा आप यहां नंदा देवी, त्रिशूल और पंचचूली जैसी बर्फ से ढकी चोटियों को देख सकते हैं। इस खूबसूरत जगह पर आपको 200 से ज्यादा पक्षियों की प्रजाति देखने को मिलेगी। यह अभयारण्य पक्षियों के लिए स्वर्ग जैसा है। किंगफिशर, हिमालयन वुडपेकर, मायावी लाफिंग थ्रश यहां पर रहते हैं। इसके अलावा यहां पर तेंदुआ या हिमालयन गोरल भी देख सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा के सेलू में तेंदुए का हमला, रेस्क्यू के दौरान दो लोग घायल, इलाज के दौरान मादा तेंदुए की मौत

6 दिन घूमें अंडमान, खर्च होंगे बस इतने रुपए, जानें ट्रिप की पूरी डिटेल

14 दिन और यूरोप की पूरी सैर! IRCTC के इस इंटरनेशनल पैकेज में शामिल है खाना, रहना-घूमना; अभी चेक करें डिटेल

Holi Celebration: अमेरिका से लेकर मॉरीशस तक, इन देशों की होली पार्टी देखकर आप भी रह जाएंगे दंग!

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

कैसे कर सकते हैं ट्रैवल

इस अभयारण्य में अंतर नाइन फर्लांग नाम का एक हेरिटेज गेस्ट हाउस है। यहां पर आप पहाड़ियों की शांति और सुकून को महसूस कर सकते हैं। धुंध से भरे जंगल की सैर और पहाड़ियों की ढलानों पर सूर्योदय से लेकर टहलना बहुत ही अलग महसूस होता है। बिनसर काठगोदाम रेलवे स्टेशन से करीब 95 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां आप नैनीताल या अल्मोड़ा से 6 घंटे की ड्राइव करके भी जा सकते हैं। यहां की घुमावदार सड़कें और शांत गांव पर्यटकों के दिलों में बस जाएगा।

Binsar wildlife sanctuary is close to nature know how you can travel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2025 | 05:30 AM

Topics:  

  • Tour and Travel News
  • Uttarakhand
  • Wildlife Sanctuary

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.