6 दिन घूमें अंडमान, खर्च होंगे बस इतने रुपए, जानें ट्रिप की पूरी डिटेल
IRCTC Tour Package : इस साल आप फैमिली संग सुकून भरी छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहे तो IRCTC का अंडमान पैकेज ले सकते हैं। पैकेज में 6 दिन का शानदार ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं। यहां ट्रिप की डिटेल है।
- Written By: रंजन कुमार
अंडमान। इमेज-सोशल मीडिया
IRCTC Andaman Air Tour Package : आप विदेशी तटों जैसी खूबसूरती और नीले समंदर के दीदार की ख्वाहिश रखते हैं, तो अब आपको पासपोर्ट और वीजा के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है। भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपनी सफेद रेत, पारदर्शी पानी और घने जंगलों के साथ किसी ‘देसी जन्नत’ से कम नहीं है। पर्यटकों की इसी पसंद को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने एक शानदार एयर टूर पैकेज लॉन्च किया है।
IRCTC के इस विशेष पैकेज का नाम ‘AMAZING ANDAMAN EX DELHI (कोड: NDA13) है। यह सफर 5 रात और 6 दिनों का होगा, जो दिल्ली से सीधे हवाई यात्रा के साथ शुरू होगा। इस ट्रिप की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आपको होटल बुकिंग या टैक्सी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। रहने-खाने से लेकर घूमने तक की पूरी जिम्मेदारी IRCTC की होगी।
यात्रा के मुख्य आकर्षण
पोर्ट ब्लेयर : आप राजधानी पोर्ट ब्लेयर की ऐतिहासिक ‘सेल्यूलर जेल’ (काला पानी) के दर्शन करेंगे, जो भारतीय स्वाधीनता संग्राम की वीरगाथाओं को समेटे हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर की 162 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा पर होगा लाइट एंड साउंड शो, 6.15 करोड़ की परियोजना शुरू
Nainital Horn Ban: नैनीताल माल रोड पर हॉर्न बजाने पर बैन, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना
महाराष्ट्र के पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प! केंद्र सरकार ने मंजूर किए 356 करोड़ रुपये, जानें क्या-क्या बनेगा
Barra Airport: दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट जहां कंक्रीट रनवे पर नहीं सीधे समंदर की रेत पर उतरते हैं जहाज
हैवलॉक आइलैंड : दुनिया के सबसे बेहतरीन बीचों में शुमार राधानगर बीच पर आप सूर्यास्त का आनंद ले सकेंगे। यहां का शांत माहौल और नीला समंदर आपकी सारी थकान मिटा देगा।
वॉटर एक्टिविटीज : एडवेंचर के शौकीनों के लिए स्नोर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे विकल्प इस ट्रिप को और भी रोमांचक बना देते हैं।
बजट की पूरी जानकारी
यह पैकेज अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध है, ताकि आप अपनी सुविधा अनुसार चुनाव कर सकें:
दो लोगों के साथ : 59,900 रुपये प्रति व्यक्ति।
तीन लोगों के साथ : 57,900 रुपये प्रति व्यक्ति।
अकेले यात्रा : 77,500 रुपये।
बच्चों के लिए : 5 से 11 साल के बच्चे का किराया 50,900 रुपये है। जबकि 2 से 4 साल के छोटे बच्चों के लिए यह महज 37,900 रुपये है।
यह भी पढ़ें : 14 दिन और यूरोप की पूरी सैर! IRCTC के इस इंटरनेशनल पैकेज में शामिल है खाना, रहना-घूमना; अभी चेक करें डिटेल
किनके लिए बेस्ट प्लेस?
अंडमान उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है जो शोर-शराबे से दूर प्रकृति की गोद में शांति से वक्त बिताना चाहते हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) का यह एयर टूर पैकेज न केवल आपके पैसे बचाता है, बल्कि आपको टेंशन-फ्री वेकेशन का भरोसा भी देता है।
