दिल्ली के पास इन वॉटरफॉल को अपनी ट्रैवल लिस्ट में करें शामिल, बार-बार घूमने का करेगा मन
भारत की राजधानी दिल्ली बहुत ही खूबसूरत जगह है लेकिन यहां पर रहने वाले लोग अक्सर प्रदूषण, धूल मिट्टी और ऑफिस की भाग दौड़ भरी जिंदगी से परेशान हो जाते हैं। अगर आप दिल्ली या उसके आसपास किसी इलाके में रहते हैं, तो घूमने के लिए अपनी लिस्ट में कुछ जगहों को शामिल कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
दिल्ली के पास मौजूद वॉटरफॉल
दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली बहुत ही खूबसूरत जगह है लेकिन यहां पर रहने वाले लोग अक्सर प्रदूषण, धूल मिट्टी और ऑफिस की भाग दौड़ भरी जिंदगी से परेशान हो जाते हैं। जिसके कारण वह दिल्ली के बाहर ट्रिप करने का प्लान करते हैं। ऐसे में प्राकृतिक नजारे मन को सुकून और राहत देने वाले होते हैं। इसके लिए अक्सर लोग उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसी खूबसूरत जगहों पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप दिल्ली या उसके आसपास किसी इलाके में रहते हैं, तो घूमने के लिए अपनी लिस्ट में कुछ जगहों को शामिल कर सकते हैं। प्रकृति प्रेमी के लिए पहाड़, झरने, नदी, हरियाली बहुत ही मनमोहक होती है। घर और ऑफिस की बोरिंग जिंदगी में रंग भरने के लिए आप भी दिल्ली के पास मौजूद इन वॉटरफॉल को घूम सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में-
दिल्ली के पास मौजूद वॉटरफॉल के बारे में जानें
केम्प्टी वॉटरफॉल
उत्तराखंड के मसूरी शहर में मौजूद केम्प्टी वॉटरफॉल देखने में बहुत ही खूबसूरत है। इसकी दूरी दिल्ली से करीब 289 किलोमीटर है। वहीं, मसूरी से इसकी दूरी सिर्फ 15 किलोमीटर है। इस झरने की ऊंचाई लगभग 4500 फीट है। इसे पिकनिक के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह माना जाता है। जानकारी के मुताबिक इसे अंग्रेजी अधिकारी जॉन मेकिनन ने 1835 में इसे एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया। इस जगह पर कई लोग कैंपिंग का मजा लेने के लिए भी आते हैं।
केम्प्टी वॉटरफॉल
सम्बंधित ख़बरें
साउथ दिल्ली के पुष्प विहार में चली गोलियां, पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली अग्निकांड: आरोपी लवकेश बजाज का जेल से पुराना नाता! जानिए इसके पीछे की क्या है कहानी
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, फ्लैट में मिला शव, जांच के लिए बनीं कई टीमें
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
कॉर्बेट वॉटरफॉल
यह वॉटरफॉल केम्प्टी वॉटरफॉल के पास ही मौजूद है। यह मसूरी के फेमस पर्यटन स्थल की लिस्ट में शामिल है। अगर आप फैमिली या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने जा रहे हैं, तो इस जगह पर एक बार जरूर जाएं। इस खूबसूरत जगह पर आपको काफी ऊंचाई से साफ पानी का झरना देखने को मिलेगा। इसे देखकर आपका मन और दिमाग दोनों शांति और सुकून का अनुभव कर सकेंगे।
पटना वॉटरफॉल
उत्तराखंड के ऋषिकेश का वातावरण काफी शांत और खूबसूरत है। यहां घूमने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। यहां पर आपने मंदिर, राम झूला और लक्ष्मण झूला तो काफी सूना होगा। लेकिन यहां पर काफी मशहूर पटना वॉटरफॉल भी मौजूद है। जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। यह जगह ट्रैकिंग के लिए बहुत ही सही मानी जाती है। अगर आप यहां नहीं गए हैं, तो एक बार जरूर जाएं।
पटना वॉटरफॉल
दिल्ली के पास इन वॉटरफॉल को घूमने के लिए वीकेंड पर दोस्तों के साथ जरूर जाएं। यहां की खूबसूरती आपके मन को मोह लेगी। साथ ही अगर आप ज्यादा चिंता करते हैं तो ऐसी जगहें आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती हैं। इस तरह की जगहें मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखने का काम करती है।
