बरसात के मौसम में लेना चाहते हैं खूबसूरत नजारों का मजा, भारत की इन जगहों पर करें ट्रिप
बरसात के समय हर जगह हरियाली और पानी की महक रहती है जो मन को तरोताजा कर देती है। इस समय भारत की कुछ जगहों की खूबसूरती अपने चरम पर होती है जिन्हें एक्सप्लोर करना चाहिए।
- Written By: प्रीति शर्मा
मानसून में घूमने की बेस्ट जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
प्रकृति की सुंदरता को और करीब से महसूस करने और मन को शांत रखने का सबसे अच्छा तरीका ट्रैवल करना है। ऐसे में अगर बरसात के मौसम में किसी खूबसूरत जगह पर ट्रिप प्लान की जाए तो यह आपके हर पल को यादगार बना सकता है।
नेचर लवर्स के मानसून का समय बहुत ही खास होता है। ऐसे में चारों तरफ हरियाली छाई रहती है, बादल से घिरे हुए आसमान और ताजी हवा किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती है। इस मौसम में घूमने का मजा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप भी इस बरसात के मौसम में किसी जगह पर जाना चाहते हैं तो हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
एलेप्पी
केरल का वेनिस कहलाने वाला एलेप्पी मानसून के समय बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक हो जाता है। यहां पर आप बैकवॉटर, हाउसबोट और चारों तरफ छाई हरियाली का मजा ले सकते हैं। यह जगह ट्रिप को यादगार बनाने के लिए काफी है। इसके अलावा आसपास मौजूद नारियल के पेड़ और शांत गांव मानसून में सुकून देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई; अब 18 मई को आ सकता है बड़ा फैसला
कुर्ग
कर्नाटक की यह जगह मानसून के समय सुंदरता के चरम पर होती है। यहां पर कॉफी बागान, झरने,पहाड़ और बारिश का मौसम बहुत खूबसूरत दृश्य पेश करता है। टूरिस्टों के लिए यह जगह घूमने के लिए बेस्ट है। दोस्तों या परिवार के साथ कुर्ग घूमने का प्लान किया जा सकता है।
चेरापुंजी
मेघालय में स्थित चेरापुंजी मानसून में घूमने की बेहतरीन जगह है। यहां के नजारे और प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही अनोखी होती है। झरने, गुफाएं, लिविंग रूट ब्रिज बारिश के समय बहुत सुंदर लगते हैं। मानसून में ट्रैवल का प्लान कर रहे हैं तो एक बार इस जगह पर जरूर घूमने जाएं।
शिलांग
मेघालय की राजधानी शिलांग मानसून के समय घूमने की बेस्ट जगह है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां पर हिल्स, वॉटर फॉल्स जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का मजा लिया जा सकता है। इस मानसून शिलांग जाने का प्लान कर सकते हैं।
प्रकृति की सुंदरता को करीब से देखने के लिए मानसून के समय इन जगहों पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। यकीन मानिए दोस्तों या परिवार के साथ यहां बिताया हर एक लम्हा यादगार और सुनहरा बन जाएगा।
