मध्य प्रदेश के ओरछा में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये जगहें, परिवार के साथ बनाए जाने का प्लान
मध्यप्रदेश में स्थित ओरछा घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां की ऐतिहासिक धरोहर इतिहास प्रेमियों के लिए बहुत ही खास महत्व रखती है। इस जगह को 16वीं शताब्दी में बुंदेला राजा रुद्र प्रताप सिंह ने बसाया था।
- Written By: प्रीति शर्मा
मध्य प्रदेश के ओरछा में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये जगहें
ओरछा: मध्यप्रदेश में स्थित ओरछा घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां की ऐतिहासिक धरोहर इतिहास प्रेमियों के लिए बहुत ही खास महत्व रखती है। इस जगह को 16वीं शताब्दी में बुंदेला राजा रुद्र प्रताप सिंह ने बसाया था। यह खूबसूरत जगह अपनी कला और संस्कृति के लिए काफी फेमस है। इस जगह पर बुंदेले राजाओं ने कई ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण करवाया है। जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। इस जगह का इतिहास और धार्मिक महत्व लोगों को काफी पसंद आता है। ओरछा में आपको कई मंदिर मिलेंगे जिन्हें बुंदेला राजाओं ने बनवाया है। मध्य प्रदेश की इस अनोखी और खूबसूरत जगह का दीदार करने जा रहे हैं, तो कुछ बेहतरीन जगहों को भी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
राजा महल
ओरछा में मौजूद राजा महल मंदिर की तरह नजर आता है। यह बहुत ही आध्यात्मिक महत्व रखता है। इसे 16वीं शताब्दी में राजा वीर सिंह देव ने बनवाया था। इस महल में आपको कई हिंदू मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे। जो किसी न किसी अलग देवता को समर्पित है। इसके अलावा इस जगह की वास्तुकला और खूबसूरती आपके मन को खुश कर सकती है। इस शानदार जगह को आप ट्रैवल डेस्टिनेशन बना सकते हैं।
फूलबाग
ओरछा में घूमने के लिए फूल बाग भी काफी फेमस है। इसका निर्माण 18वीं शताब्दी में राजा उदय सिंह ने करवाया था। यहां के हरे-भरे बगीचे और सजावटी फव्वारे के अलावा हिंदू देवताओं को समर्पित कई मंदिर बने हुए हैं। इसकी वास्तुकला में आपको मुगल, राजपूत और यूरोपियन डिजाइन देखने को मिलेगा। इस जगह की खूबसूरती और प्राकृतिक सौंदर्य आपके मन को मोह लेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सागर में गेहूं खरीदी घोटाला! वेयरहाउस पहुंचीं 600 बोरियों को खोला तो उड़े होश, गेहूं की जगह निकली 90% मिट्टी
MP News: नर्मदापुरम में अन्नदाता पर प्री-मानसून की मार, भीग रही मूंग की फसल, प्रशासन से की सर्वे कराने की मांग
कुत्तों को खाना खिलाने पर शुरू हुआ बवाल बना राजनीतिक जंग; इंदौर में थाने के बाहर जमकर हुई नारेबाजी
मुरैना में चेकिंग के दौरान आरटीओ टीम पर जानलेवा हमला; SI की सरकारी गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर
राम राजा मंदिर
ओरछा में घूमने के लिए राम राजा मंदिर भी काफी अच्छा और सुंदर है। यह भक्ति और आस्था का प्रतीक है। बता दें कि यह भारत का एकमात्र मंदिर है जहां पर भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। इस मंदिर की शानदार नक्काशी औ ऊंचे शिखर देखने में बहुत ही आकर्षक लगते हैं। मध्यप्रदेश के ओरछा में घूमने के लिए यह जगह भी बेहतरीन रहेगी।
यह भी पढ़ें: भारत की इन जगहों पर घूमने नहीं बल्कि सोने जाते हैं लोग, ट्रैवलिंग का ये मॉडर्न तरीका आप भी कर सकते हैं ट्राई
लक्ष्मीनारायण मंदिर
लक्ष्मी माता को समर्पित यह मंदिर ओरछा की वास्तुकला की विरासत मानी जाती है। इस मंदिर का निर्माण 17वीं शताब्दी के राजा बीर सिंह देव ने करवाया था। इसकी वास्तुकला और भव्यता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस मंदिर का शांत वातावरण इसे सबसे अलग बनाता है। अगर आप ओरछा घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस जगह पर जरूर जाएं।
