देहरादून में घूमने के लिए बेहतरीन जगह, जहां परिवार के साथ कर सकते हैं मौज मस्ती
उत्तराखंड का देहरादून शहर बहुत ही खूबसूरत है जो अन्य जगहों से कई मायनों में अलग है। गर्मी में यहां परिवार के साथ मौज मस्ती करने के लिए आ सकते हैं क्योंकि यह जगह काफी बजट फ्रेंडली है।
- Written By: प्रीति शर्मा
देहरादून में घूमने की बेहतरीन जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ हर साल एक शानदार और मजेदार वेकेशन हो जाए तो फिर थकान और मायूसी महसूस नहीं होती है। इसके लिए बजट और प्राकृतिक खूबसूरती दोनों को ध्यान में रखना जरूरी है। ऐसे में आप देहरादून घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह जगह बहुत ही खूबसूरत और शानदार वादियों से भरी हुई है जहां पर बिताया हर एक पल यादगार हो सकता है।
देहरादून में घूमने के लिए यूं तो कई जगह मौजूद हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप परिवार के साथ जमकर एंजॉय कर सकते हैं।
सहस्त्रधारा
देहरादून से सिर्फ 16 किमी दूर स्थित राजपुर गांव के पास सहस्त्रधारा बहुत खूबसूरत जगह है। गर्मी में यहां पर पर्यटकों की भीड़ लगती है। इस जलप्रपात में नहाने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। माना जाता है कि इसके पानी में प्राकृतिक सल्फर होती है जिसकी वजह से नहाने से त्वचा रोगों का इलाज होता है। इस सुंदर जगह पर परिवार के साथ मौज मस्ती करने जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के 3 तीर्थस्थलों को मिला A श्रेणी का दर्जा, 100% निधि खर्च, ग्रंथालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर
Friendship Day पर सुहाने मौसम ने बढ़ाई रौनक, नासिक में त्र्यंबकेश्वर से इगतपुरी तक पर्यटन स्थल गुलज़ार
बहुत चर्बी चढ़ गई है…उतार दूंगा! सरेआम शिविर में आपा खो बैठे BJP विधायक, दबंगई का VIDEO हुआ वायरल
Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल; कार टच होने पर कांवड़ियों ने की तोड़फोड़, सूरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मिन्ड्रोलिंग मॉनेस्ट्री
देहरादून में मौजूद बुद्ध मंदिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां पर इसे मिन्ड्रोलिंग मॉनेस्ट्री कहा जाता है जो विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। इसका निर्माण 1965 में हुआ था। यहां पर करीब 103 फीट ऊंची भगवान बुद्ध की मूर्ति है जहां पर घूमना एक अद्भुत अनुभव हो सकता है।
टपकेश्वर
टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है जिसे लेकर कई पौराणिक मान्यताएं प्रचलित हैं। कहा जाता है कि प्राचीन काल में भोले शंकर यहां देवेश्वर के रूप में प्रकट हुए थे। जिसकी वजह से इस मंदिर के शिवलिंग पर एक चट्टान से बूंदें लगातार टपकती रहती है।
रॉबर्स केव
रॉबर्स केव स्थानीय लोगों के बीच गुच्छूपानी के नाम से प्रसिद्ध है। पहले इन गुफाओं में डकैत रहते थे। अब यह एक पर्यटन स्थल बन चुका है जहां पर लोग सुकून भरा समय बिताने आते हैं। इन गुफाओं के बीच ठंडा पानी बहुत ही शानदार लगता है।
हर की दून
जिन लोगों को देहरादून में ट्रेकिंग करनी है वो यहां पर आ सकते हैं। यह सुंदर घाटी परिवार के साथ मजे को दोगुना कर देगी। मार्च से लेकर जून तक और सितंबर से लेकर नवंबर तक ट्रैक का आयोजन किया जाता है। यह उत्तराखंड के सबसे सुंदर जगहों में से एक है।
