Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Assam Tourist Places: मार्च में असम की ट्रिप होगी शानदार, इन 5 जगहों को भूलकर भी न करें मिस

घूमने फिरने के शौकीन लोग अक्सर बेहतरीन जगहों पर जाने का प्लान करते रहते हैं। फरवरी और मार्च ऐसा महीना होता है जिस समय हर जगह का मौसम काफी सुहाना रहता है। इस समय न ज्यादा सर्दी होती है और न ही ज्यादा गर्मी होती है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Feb 18, 2025 | 11:13 AM

मार्च में असम की ट्रिप होगी शानदार, इन 5 जगहों को भूलकर भी न करें मिस

Follow Us
Close
Follow Us:

Best Places in Assam: घूमने फिरने के शौकीन लोग अक्सर बेहतरीन जगहों पर जाने का प्लान करते रहते हैं। फरवरी और मार्च ऐसा महीना होता है जिस समय हर जगह का मौसम काफी सुहाना रहता है। इस समय न ज्यादा सर्दी होती है और न ही ज्यादा गर्मी होती है। ऐसे में घूमना बहुत ही शानदार अनुभव होता है। अगर आप भी मार्च में किसी बेहतरीन जगह पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो दक्षिण भारत के राज्य असम में जा सकते हैं। यहां पर आपको भारतीय सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक दृश्य देखने का मौका मिलेगा। अगर आप शांति और कुदरत के सौंदर्य की तलाश में हैं तो असम की कुछ जगहों को जरूर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गुवाहाटी

गुवाहाटी असम की वाणिज्यिक राजधानी है जो नदी तटीय शहर है। यहां कई प्राचीन मंदिर है। असम में संग्रहालय देखने से लेकर कामाख्या मंदिर तक कई आध्यात्मिक जगह है जहां पर आप कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

शिवसागर

असम की अद्भुत जगह शिवसागर डिब्रूगढ़ से करीब 82 किमी दूर स्थित है। यहां ऐतिहासिक महल, तालाब और मंदिर मौजूद हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह शहर अहोम राजवंश की पूर्व राजधानी हुई करती थी। इस जगह पर आप एक बार जरूर घूम सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार वाली बाजी भाजपा असम में भी चली, महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार रुपये

मुसलमानों से सुरक्षा के लिए अपने घरों में रखें हथियार…भाजपा नेता के बयान पर बवाल

सोलो ट्रैवल करने वाली लड़कियों को जरूर पता होनी चाहिए ये 5 बातें, नहीं होगी कोई परेशानी

कम बजट में मनाना है मकर संक्रांति का त्यौहार? ये 5 जगहें आपके वेकेशन को बना देंगी यादगार

हाफलोंग

असम की सबसे खूबसूरत जगह हाफलोंग घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह राज्य एकमात्र हिल स्टेशन है जो समुद्र तल से करीब 2300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह असम के दिमा हसाओ जिले में स्थित है। इस खूबसूरत जगह पर आपको झरने और जातीय आदिवासी गांव देखने का अवसर मिलेगा।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान गुवाहाटी से करीब 194 किमी दूर स्थित है। यह असम के सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन में शामिल है। यह उन व्यक्तियों के लिए परफेक्ट जगह है जो प्रकृति से जुड़ना चाहते हैं और शांत जगह पर घूमना चाहते हैं। यह जगह चाय के बागानों और जंगलों से घिरी हुई है।

मानस राष्ट्रीय उद्यान

असम की खूबसूरत और लोकप्रिय जगहों में मानस राष्ट्रीय उद्यान भी स्थित है। यह जगह गुवाहाटी से करीब 140 किमी दूर स्थित है। यह बहुत ही शानदार जगह है जहां पर आप परिवार के साथ घूम सकते हैं। पर्यटकों के लिए यह बहुत ही शानदार जगह है जहां रात को जानवरों की आवाज सुनाई देती है।

Best places to visit assam in march for better experience

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2025 | 11:13 AM

Topics:  

  • Assam
  • Best Tourist Places
  • Couples Travel Places

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.