Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Assam Cabinet Expansion: हिमंत सरकार के मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, 12 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Assam CM Himanta Biswa Cabinet Expansion: असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को 12 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। जिनमें 3 नए चेहरे शामिल होंगे।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 04, 2026 | 11:14 PM

असम-सीएम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Himanta Biswa Sarma Announces Cabinet expansion: असम में शुक्रवार, 5 जून को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। इस दौरान 12 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। सीएम ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने बताया कि नए मंत्रिमंडल में चार नए चेहरों को भी जगह दी गई है।

सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि अश्विनी राय सरकार, अशोक सिंघल, बिमल बोरा, बिस्वजीत दैमारी, जयंत मल्ला बरुआ, कौशिक राय, केशब महंत, कृष्णेंदु पॉल, नीलिमा देवी, पीयूष हजारिका, रणोज पेगू और सुसांता बोरगोहैन शुक्रवार को दोपहर 12:45 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

अनुभवी टीम पर भरोसा

असम मंत्रिमंडल की सबसे खास बात यह रही कि भाजपा नेतृत्व ने अपनी अनुभवी टीम पर भरोसा जताया और पिछली सरकार में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके अशोक सिंघल, पीयूष हजारिका, जयंत मल्ला बरुआ, रणोज पेगू, बिमल बोरा और असम गण परिषद (एजीपी) के केशब महंत को दोबारा कैबिनेट में जगह दी।

सम्बंधित ख़बरें

बकरीद को लेकर असम के मुस्लिम समुदाय ने उठाया बड़ा कदम, CM हिमंता ने जताई खुशी, कही ये बड़ी बात

असम कांग्रेस विधायक दल में बड़ा बदलाव! पार्टी नेतृत्व को मिला नया चेहरा, जानें कौन है वाजेद अली चौधरी

असम में हिमंत सरकार ने पेश किया UCC बिल, विधानसभा में विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा, लिव-इन को लेकर नया ऐलान

असम यूसीसी बिल 2026: CM हिमंता का बड़ा ऐलान, असम में भी लागू होगा UCC बिल, आदिवासियों के लिए बनाया खास प्लान

I am pleased to announce that the following Hon’ble Members of the Assam Legislative Assembly will be sworn in as Cabinet Ministers in the Government of Assam on 5 June 2026 at 12:45 PM: 1. Sri Ashwini Ray Sarkar
2. Sri Ashok Singhal
3. Sri Bimal Borah
4. Sri Biswajit Daimary
5.…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 4, 2026

इससे साफ है कि सरकार अनुभवी नेताओं के जरिए विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखना चाहती है। बराक घाटी क्षेत्र से आने वाले भाजपा विधायक कौशिक राय और कृष्णेंदु पॉल ने भी अपनी कैबिनेट सीट बरकरार रखी है।

यह भी पढ़ें- BJP में रहेंगे या नई पार्टी का ऐलान करेंगे अन्नामलाई, 24 घंटे में रहस्य से हटेगा पर्दा, सियासी हलचल तेज

चार नए चेहरों को मिली जगह

बता दें कि मंत्रिमंडल में चार नए चेहरे शामिल होने जा रहे है। भाजपा की अश्विनी राय सरकार, बिस्वजीत दैमारी, नीलिमा देवी, और सुसांता बोरगोहैन को पहली बार मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। इस शपथ ग्रहण के बाद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और पहले शामिल किए,  4 मंत्रियों – अजंता नेओग, रमेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो को मिलाकर मंत्रिमंडल की संख्या 17 हो जाएगी। माना जा रहा है कि इन नए चेहरों को शामिल कर सरकार ने क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को और मजबूत करने की कोशिश की है।

बता दें कि नई कैबिनेट में चंद्र मोहन पटोवारी, जोगेन मोहन और उरखाओ ग्वरा ब्रह्मा को शामिल नही किया गया है। जबकि पिछली सरकार में मंत्री रहे रंजीत कुमार दास को इस बार विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। इस कैबिनेट में भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अनुभवी चेहरों पर भी भरोसा बनाए रखना चाहती है।

Assam cabinet expansion tomorrow 12 mlas to take oath as ministers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 11:14 PM

Topics:  

  • Assam
  • Assam Chief Minister

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.