कड़ाके की ठंड से चाहिए ब्रेक! जनवरी में भारत के इन बीच की करें प्लानिंग, जहां मिलेगी सुकून भरी धूप
January Beach Trip: जनवरी की कड़ाके की ठंड सेराहत पाने के लिए भारत के बीच डेस्टिनेशन बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां सुहावना मौसम, शांत समंदर और सुकून भरी धूप मिलती है जो ट्रिप को यादगार बना देती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
समुद्र किनारे रिलैक्स करता कपल (सौ. फ्रीपिक)
Best Beach Destinations: जब उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में होता है तब दक्षिण भारत के तटीय इलाके सुहावने मौसम से सराबोर रहते हैं। जनवरी का महीना बीच वेकेशन के लिए सबसे अच्छा है। अगर आप स्वेटर और जैकेट से परेशान हैं तो विंटर ब्रेक के लिए इन बीच को चुन सकते हैं।
जनवरी की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में धूप की तलाश कर रहे पर्यटकों के लिए भारत के समुद्री तट जन्नत से कम नहीं है। जनवरी में इन जगहों का तापमान न बहुत ज्यादा होता है और न ही कम। ऐसे में आप यहां वाटर स्पोर्ट्स और रिलैक्सेशन का मजा ले सकते हैं।
अंडमान का राधानगर बीच
दुनिया के सबसे खूबसूरत बीचेस में शुमार हैवलॉक आइलैंड का राधानगर बीच अपनी सफेद रेत और फिरोजी पानी के लिए मशहूर है। जनवरी में यहाँ का मौसम बेहद साफ रहता है जिससे आप स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग का भरपूर मजा ले सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में अब तक 5 लोगों की हुई मौत; 3 अभी भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
चंद सेकेंड में मलबे ने सबकुछ निगला, वायनाड में फिर कुदरत का खौफनाक तांडव! देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही, CM सतीशन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में मीनाक्षी पुल के पास भारी भूस्खलन से 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
लक्षद्वीप के अनछुए द्वीप
अगर आप भीड़भाड़ से दूर मालदीव जैसा अहसास चाहते हैं तो लक्षद्वीप सबसे बेस्ट है। यहां के लैगून और कोरल रीफ जनवरी की धूप में और भी निखर उठते हैं। शांति और प्राइवेसी चाहने वाले कपल्स के लिए यह पहली पसंद है।
यह भी पढ़ें:- पहाड़ों पर पहली बार करने जा रहे हैं कैंपिंग? इन 8 टिप्स के साथ बनाएं ट्रिप को यादगार
केरल का वर्कला बीच
चट्टानों के किनारे बसा यह बीच अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहाँ की क्लिफ (चट्टान) पर बने कैफे में बैठकर सूर्यास्त देखना एक जादुई अनुभव है। जनवरी में यहां की ताजी हवा और आयुर्वेदिक स्पा आपको तरोताजा कर देंगे।
कर्नाटक का गोकर्ण
गोवा के शोर-शराबे से दूर अगर आप कुछ अलग तलाश रहे हैं तो गोकर्ण के ओम बीच पर जाएं। यहां का माहौल शांत और आध्यात्मिक है। यहाँ के छोटे-छोटे ट्रेक और बीच साइड हट युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
पुडुचेरी का पैराडाइज बीच
जैसा कि नाम से ही साफ है यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पहुंचने के लिए बैकवॉटर्स से होकर जाना पड़ता है। फ्रेंच वास्तुकला, शानदार खाना और शांत समुद्र तट जनवरी की छुट्टियों को यादगार बना देंगे।
जनवरी में टूरिस्ट सीजन का पीक समय होता है तो ऐसे में अपनी फ्लाइट और होटल की बुकिंग कम से कम 15 से 20 दिन पहले जरूर कर लें। जिससे आपको बजट में अच्छी डील मिल सके।
