Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद सेकेंड में मलबे ने सबकुछ निगला, वायनाड में फिर कुदरत का खौफनाक तांडव! देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

Wayanad Landslide Update: केरल के वायनाड में कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए भूस्खलन में 3 की मौत। मलबे की चपेट में आने से कई घायल, 8 को बचाया गया। प्रशासन ने प्रभावितों के लिए राहत शिविर बनाया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 07, 2026 | 05:02 PM

वायनाड भूस्खलन (Image- Social Media/Screen Capture)

Follow Us
Follow Us:

Wayanad Landslide Video: केरल के वायनाड में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला है। वायनाड में हुई लैंडस्लाइड ने एक बार फिर कई जिंदगियां लील लीं हैं। बारिश के बीच कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए भूस्खलन में 3 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस हादसे की कई भयावह वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में कुदरत के कहर की भयावहता दिख रही है। चंद सेकेंड के भीतर दलदली मलबा बहकर आगे बढ़ते हुए सड़क पर मौजूद गाड़ियों-लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है।

टैंकर से बची कई लोगों की जान

हादसे के दौरान एक टैंकर लोगों के लिए ‘सुरक्षा कवच’ की तरह काम आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किसी तरह ठीक टैंकर के नीचे से निकलते हुए बची है। वहीं मलबे के बहाव से जहां टैंकर रुका वहीं मलबा भी फैल कर रुक गया। भूस्खलन के बाद वायनाड में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

CCTv footage of Terrifying Moment of #Landslide near Meenakshi Bridge at #Kalladi , where work on a tunnel road project connecting #Malappuram and #Wayanad districts was going on. According to #Kerala CM one died, 7 injured, another 7 missing. https://t.co/o4TlS0E48m pic.twitter.com/tjBjPPuWsw — Surya Reddy (@jsuryareddy) July 7, 2026

सम्बंधित ख़बरें

वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही, CM सतीशन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में मीनाक्षी पुल के पास भारी भूस्खलन से 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

केरल कांग्रेस में गुटबाजी तेज, CM वीडी सतीशन की कार्यशैली पर उठे सवाल; वेणुगोपाल गुट ने खोला मोर्चा

सरकारी नौकरी का मौका! ESIC केरल में 27 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू

आठ लोगों को बचाया गया

केरल सरकार के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र से अब तक आठ लोगों को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए मेप्पाडी स्थित WIMS अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों को जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और अन्य मलबे में फंसे लोगों के बचाने का काम किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों को राहत शिविर में भेजा गया

स्थानीय प्रशासन ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए चुलिक्का सरकारी एलपी स्कूल में राहत शिविर बनाया है। भूस्खलन से प्रभावित इलाके में रहने वाले परिवारों को एहतियातन उनके घरों से निकालकर इस शिविर में भेजा जा रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जा सके।

यह भी पढ़ें- वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही, CM सतीशन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मिलकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Wayanad landslide kerala construction site accident relief camp watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 05:02 PM

Topics:  

  • Kerala
  • Wayanad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.