असम के इन खूबसूरत नजारों को देख हो जाएंगे दीवाने, परिवार के साथ करें ट्रिप
Assam Tourist Places: भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक असम प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। यहां पर आप कई बेहतरीन जगहों को परिवार के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं जहां खूब मौज मस्ती की जा सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
असम में घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Tourist Places in Assam: भारत के खूबसूरत राज्यों में असम का नाम शामिल है जहां की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है। यहां का साफ वातावरण और शांत माहौल लोगों का मन खुश कर देता है। असम में कुछ ऐसी जगह है जहां पर आप परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इन खूबसूरत जगहों पर दुनियाभर से पर्यटक आते हैं।
अगर आप ऋषिकेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल जैसी जगहों पर घूम चुके हैं, तो इस बार कुछ नया करने के लिए असम का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर परिवार को साथ ले जाने से मजा दोगुना हो जाएगा।
माजुली
ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसा माजुली द्वीप अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। यह जगह बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आती है। यहां पर शाम को नदी किनारे बैठकर समय बिताया जा सकता है। इस जगह की सुंदरता को आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
असम यूसीसी बिल 2026: CM हिमंता का बड़ा ऐलान, असम में भी लागू होगा UCC बिल, आदिवासियों के लिए बनाया खास प्लान
CM फडणवीस ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन, भक्तों से बात; देखें VIDEO
असम में हिमंता 2.0 का आगाज; मोदी-शाह की मौजूदगी में रचा इतिहास, जानें कौन हैं वो 4 मंत्री जिन्होंने ली शपथ
मानेस नेशनल पार्क
वाइल्ड लाइफ के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बेहतरीन है। भूटान की सीमा पर स्थित यह पार्क दु्र्लभ वन्यजीवों और खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। फैमिली के साथ इस जगह पर ट्रिप जरूर करें।
हाजो
असम के गुवाहाटी से करीब 24 किमी दूर स्थित हाजो घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है। यह असम के कामरूप जिले में स्थित एक बस्ती है जहां की खूबसूरती सबसे निराली है। प्राकृतिक खूबसूरती के साथ यहां पर तीर्थ स्थल भी हैं। यहां पर परिवार के साथ घूमने में काफी मजा आएगा।
यह भी पढ़ें:- रिमोट वर्क करने वाले लोगों के लिए बेहतरीन है ये जगहे, काम के साथ मिलेगा सुकून
सूर्य पहाड़
इस जगह को स्थानीय लोग सन हिल के नाम से भी जानते हैं। यहां पर दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है। यह जगह गोलपारा से करीब 12 किमी दूर स्थित है। परिवार के साथ घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है।
असम की इन खूबसूरत जगहों के अलावा आप आसपास की अन्य जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। ऑफिस या घर के काम से समय निकालकर परिवार के साथ असम की इन बेहतरीन जगहों पर ट्रिप जरूर प्लान करें।
