भारत की इन सुंदर जगहों पर करें योग, मिलेगा तन और मन को सुकून
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हर कोई योग करता है जिससे मन और तन दोनों को सुकून मिलता है। इस योग दिवस आप अपने घर या पार्क नहीं बल्कि देश की किसी बेहतरीन जगह पर जा सकते हैं जो प्रकृति से घिरी हुई हो।
- Written By: प्रीति शर्मा
योग करने के लिए भारत की बेहतरीन जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
जीवन में शांति, संतुलन और ऊर्जा की तलाश में हैं, तो भारत की सुंदर और शांत जगहों पर योग करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, हरियाली, नदियां और पहाड़ों की शांति योग को और प्रभावशाली बनाती है। उत्तराखंड का ऋषिकेश हो या केरल का बैकवाटर भारत में कई जगह ऐसी है जहां पर योग एक आध्यात्मिक यात्रा है। तन और मन से सुकून पाने के लिए इन जगहों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना सकते हैं।
कब है इंटरनेशनल योग डे
हर साल इंटरनेशनल योगा डे 21 जून को मनाया जाता है। इस साल योग दिवस की थीम योगा फॉर बन अर्थ, वन हेल्थ है। यह दिन बहुत ही खास होता है। योग को अपने जीवन में शामिल कर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
योग दिवस मनाने के लिए भारत की बेहतरीन जगहें
सम्बंधित ख़बरें
अहमदाबाद बना वैश्विक योग केंद्र, प्रधानमंत्री मोदीे ने किया शुभारंभ, कहा- बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
Yoga Mahotsav : योग और खजुराहो भारतीय संस्कृति के दो अटूट स्तंभ, ‘वन अर्थ-वन हेल्थ’ का वैश्विक संदेश है योग
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
उत्तराखंड, ऋषिकेश
ऋषिकेश को योग कैपिटल भी कहा जाता है। यहां पर आप योग दिवस पर गंगा नदी के तट पर जाकर योग कर सकते हैं। यहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। योग सीखने के लिए यहां परमार्थ निकेतन, शिवानंद आश्रम, हिमालयन योग आश्रम आदि जगह जा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश, धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला योग दिवस मनाने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां के शांत वातावरण में मेडिटेशन बहुत सुकून भरा होता है। इस जगह पर कुछ फेमस योग सेंटर भी हैं।
गोवा
प्राकृतिक खूबसूरत और समुद्र तट के लिए प्रसिद्ध गोवा में कई योग सेंटर हैं। यहां पर घूमने के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रख सकते हैं। गोवा के शांत नजारों और हरियाली के बीच योग करना बहुत बेहतरीन रहेगा।
केरल
केरल सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरत के लिए ही नहीं बल्कि आयुर्वेदिक चिकित्सा और योग के लिए भी जाना जाता है। योग प्रेमियों के लिए यह जगह शांत और खूबसूरत है। इस शहर में आपको कई योग केंद्र मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- भारत में उत्तराखंड का ऋषिकेश कहलाता हैं योग नगरी, सिर्फ योग ही नहीं रिवर राफ्टिंग से लेकर नेचर करता है मंत्रमुग्ध
पांडिचेरी
इस विश्व योग दिवस पर अगर आप किसी शांत और बेहतर जगह की तलाश में हैं, तो पांडिचेरी जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आश्रम और मेडिटेशन सेंटर भी हैं। यहां पर लोगों को योगासन सिखाए जाते हैं। खूबसूरत और हटके जगह के लिए यहां पर आ सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन किसी गार्डन या पार्क में योग करने की जगह आप भारत की कुछ बेहतरीन जगहों को चुन सकते हैं। यहां के नजारे और सुबह योग मन और तन दोनों को तंदुरुस्त कर देगा। इन जगहों पर कई योग ट्रेनिंग सेंटर भी है जहां योग सीख सकते हैं।
