बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार खत्म…इस दिन से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
Amarnath Yatra Registration 2026: 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ धाम की पवित्र यात्रा, 15 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण। जानें जरूरी हेल्थ सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया।
- Written By: सजल रघुवंशी
अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन (सोर्स- डीजाइन ईमेज)
Amarnath Yatra 2026: साल 2026 की पवित्र अमरनाथ धाम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस बार यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
यात्रा के औपचारिक आरंभ से पहले प्रथम पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष पूजा 29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी। इस पूजा के साथ ही बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आध्यात्मिक माहौल तैयार हो जाता है। श्रद्धालुओं के बीच इस दिन का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसे यात्रा की शुभ शुरुआत माना जाता है।
जानें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
- इस साल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
- श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
- वहीं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए देशभर में जम्मू कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक की 554 शाखाओं पर सुविधा उपलब्ध रहेगी।
स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य
अमरनाथ यात्रा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और ऊंचाई वाले क्षेत्र में होती है इसलिए स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। प्रत्येक यात्री के लिए अधिकृत डॉक्टर द्वारा जारी किया गया कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC) अनिवार्य होगा। बिना वैध स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और परमिट के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में जया किशोरी की कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से भाव-विभोर हुए लोग
Sawan Fasting Recipes: व्रत में दिनभर एक्टिव रहने के लिए बनाएं ये हाई-एनर्जी फलाहारी डिशेज
अमरनाथ यात्रियों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिरी, जवानों के रेस्क्यू ऑपरेशन से बची 50 जानें
Shani-Chandra Visha Yog: क्या आप हमेशा उदास, रुका हुआ या अकेला महसूस करते हैं? जानें वैदिक ज्योतिष क्या कहता
यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर से पहुंचे बाबा केदार के द्वार, जानें IRCTC से टिकट बुक करने का सही तरीका और लेटेस्ट किराया
यात्रा मार्ग और जरूरी तैयारियां
इस बार भी यात्रा दो प्रमुख मार्गों पहलगाम और बालटाल से संचालित की जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा, चिकित्सा शिविर और लंगर व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के दौरान गर्म कपड़े, जरूरी दवाइयां और पर्याप्त तैयारी के साथ ही रवाना हों। अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और प्रशासन इस पवित्र यात्रा को सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
