इकॉनमी क्लास में सोकर पूरा होगा सफर…एयर न्यूजीलैंड का Skynest बेड उड़ा देगा आपके होश, जानें टिकट की कीमत
Economy Class Bunk Beds: हवाई जहाज की इकॉनमी सीट पर अब मिलेगा बेड का मजा, एयर न्यूजीलैंड लाया 'Skynest' स्लीपिंग पॉड्स। जानें इस अनोखी इनोवेशन के बारे में।
- Written By: सजल रघुवंशी
Skynest (Source- Air New Zealand)
Air New Zealand Skynest: लंबी दूरी की हवाई यात्रा अब पहले जैसी थकाऊ नहीं रहेगी। एयर न्यूजीलैंड ने स्काईनेस्ट(Skynest) नाम के एक नए कॉन्सेप्ट का ऐलान किया है, जो खासतौर पर इकॉनमी और प्रीमियम इकॉनमी क्लास के यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है।
यह सुविधा 16 से 18 घंटे या उससे ज्यादा लंबी फ्लाइट्स में यात्रियों को बेहतर आराम देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। एयरलाइन के मुताबिक, इसकी बुकिंग 18 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि नवंबर 2026 से इसे बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर में लागू किया जाएगा।
क्या है स्काईनेस्ट और कैसे करेगा काम?
स्काईनेस्ट(Skynest) दरअसल एक बंक बेड स्टाइल स्लीपिंग सिस्टम है, जिसमें विमान के अंदर कुल छह स्लीपिंग पॉड्स लगाए जाएंगे। ये छोटे-छोटे बेड जैसे होंगे, जहां यात्री पूरी तरह लेटकर आराम कर सकेंगे जो कि सामान्य इकॉनमी सीट्स में संभव नहीं होता। हर पॉड की लंबाई करीब 6.6 फीट और चौड़ाई लगभग 64 सेंटीमीटर होगी।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी में विदेशी पर्यटक हादसे का शिकार, सुरक्षा टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
इन पॉड्स में यात्रियों को तकिया, चादर और कंबल के साथ ताजा बिस्तर मिलेगा। इसके अलावा आई मास्क, मोजे और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स जैसे अमेनिटी किट भी दिए जाएंगे। हर पॉड में प्राइवेसी के लिए पर्दे, रीडिंग लाइट, वेंटिलेशन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सीट बेल्ट और ईयरप्लग जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे यात्रा के दौरान बेहतर नींद मिल सके।
कीमत और बुकिंग से जुड़ी अहम बातें
हालांकि स्काईनेस्ट(Skynest) सुविधा टिकट की मूल कीमत में शामिल नहीं होगी। इसे इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक यात्री करीब चार घंटे के लिए लगभग 28,000 रुपये में इस पॉड को बुक कर सकता है। हर यात्री को एक फ्लाइट में केवल एक ही सेशन बुक करने की अनुमति होगी। एक फ्लाइट में दो सेशन उपलब्ध होंगे, यानी कुल 12 यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: ईरान का डर या पर्यटन में गिरावट…18 महीने तक बंद रहेगा Dubai का ये आलीशान होटल, जानें क्या है असली वजह
एयर न्यूजीलैंड का इनोवेशन
एयर न्यूजीलैंड का यह कदम एविएशन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अगर यह मॉडल सफल होता है, तो भविष्य में अन्य एयरलाइंस भी इसी तरह के इनोवेशन ला सकती हैं, जिससे लंबी हवाई यात्राएं ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बन सकें।
