Zoho Pay से मचेगी डिजिटल पेमेंट दुनिया में हलचल, Paytm-PhonePe को मिलेगी सीधी टक्कर
Zoho Pay Digital Payment: भारत का डिजिटल पेमेंट बाजार Arattai ऐप और Ulaa ब्राउजर से धमाल मचाने वाला है, Zoho अब UPI-बेस्ड कंज्यूमर पेमेंट प्लेटफॉर्म "Zoho Pay" को लेकर आ रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
Zoho Pay में क्या है खास। (सौ. Zoho)
Paytm vs Zoho Pay: भारत का डिजिटल पेमेंट बाजार जल्द ही एक और बड़े खिलाड़ी का स्वागत करने जा रहा है। Arattai ऐप और Ulaa ब्राउजर से धमाल मचाने वाली भारतीय टेक कंपनी Zoho अब UPI-बेस्ड कंज्यूमर पेमेंट प्लेटफॉर्म “Zoho Pay” लॉन्च करने की तैयारी में है। यह ऐप सीधी टक्कर देगी Paytm, PhonePe और Google Pay जैसी दिग्गज कंपनियों को।
मेड इन इंडिया Zoho Pay से बढ़ेगा डिजिटल पेमेंट में स्वदेशी रंग
Zoho की पहचान एक स्वदेशी और सुरक्षित टेक कंपनी के रूप में की जाती है। इसके चैट ऐप Arattai को पहले से ही WhatsApp के मेड इन इंडिया ऑल्टरनेटिव के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, Ulaa ब्राउजर ने भी भारत में Google Chrome को कड़ी टक्कर दी है। अब कंपनी Zoho Pay के जरिए भारतीय UPI इकोसिस्टम में कदम रख रही है, जिससे विदेशी कंपनियों के मुकाबले एक देसी विकल्प और मजबूत होगा।
Zoho Pay होगी स्टैंडअलोन ऐप, मिलेगी चैट+पेमेंट की सुविधा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Zoho Pay एक स्टैंडअलोन ऐप होगी, जिसे भविष्य में Arattai मैसेंजर के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि यूजर्स को WhatsApp की तरह चैटिंग और पेमेंट दोनों फीचर्स एक ही ऐप में मिलेंगे। कंपनी के पास पहले से पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस मौजूद है और वह अपने Zoho Business प्लेटफॉर्म के जरिए पहले ही बिजनेस पेमेंट सर्विसेज दे रही है। अब कंज्यूमर पेमेंट मार्केट में उतरने से Zoho न सिर्फ अपने यूजर बेस को बढ़ाएगी बल्कि Paytm, PhonePe और Google Pay के लिए नई चुनौती बन जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Panchang 7 May 2026: आज ज्येष्ठ कृष्ण की पंचमी तिथि, कैसा होगा अभिजीत संग विजय मुहूर्त का संयोग
Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
बगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
कब लॉन्च होगी Zoho Pay?
फिलहाल कंपनी ने Zoho Pay की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगली तिमाही तक इस ऐप को लॉन्च किया जा सकता है। वर्तमान में इसकी टेस्टिंग फेज चल रही है और इसे Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़े: Zoho Pay से मचेगी डिजिटल पेमेंट दुनिया में हलचल, Paytm-PhonePe को मिलेगी सीधी टक्कर
भारत में UPI ट्रांजेक्शन का दबदबा
भारत दुनिया का सबसे सक्रिय डिजिटल पेमेंट नेटवर्क बन चुका है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में UPI के जरिए 17,221 करोड़ ट्रांजेक्शन हुईं जो 2019 के 1,079 करोड़ ट्रांजेक्शन की तुलना में कई गुना ज्यादा है। वहीं, इन लेनदेन की कुल वैल्यू 2019 में 18.4 लाख करोड़ रुपये थी, जो 2024 में बढ़कर लगभग 247 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई। Zoho Pay के आने से इस सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और भी तीव्र होने की संभावना है।
