YouTube पर बड़ा बदलाव, अब टाइप नहीं, सीधे सवाल पूछकर खोजें वीडियो, Google का नया AI फीचर मचा देगा धूम
Search AI Feature: Google ने अपने इवेंट Google I/O 2026 में खास AI फीचर को लॉन्च किया है जिससे यूजर्स अपने YouTube इस्तेमाल करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकते है। कंपनी ने Ask YouTube फीचर लाया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Ask YouTube (Source. Navbharat Desk)
Ask YouTube AI Feature: Google ने अपने इवेंट Google I/O 2026 में खास AI फीचर को लॉन्च किया है जिससे यूजर्स अपने YouTube इस्तेमाल करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकते है। बता दें कि कंपनी ने Ask YouTube नाम का नया AI-पावर्ड टूल लॉन्च किया है जो यूजर्स को पुराने कीवर्ड सर्च की जगह सीधे बातचीत की मदद से या सवाल पूछकर वीडियो ढूंढने का काम करेगा। इस फीचर के बारे में कैलिफोर्निया के शोरलाइन एम्फीथिएटर में हुए कीनोट सेशन के दौरान Sundar Pichai की मौजूदगी में घोषणा की गई। वहीं नए फीचर को लेकर कंपनी का दावा है कि यह टूल वीडियो खोजने को पहले से ज्यादा आसान, स्मार्ट और इंसानी बातचीत जैसा बनाएगा।
छोटे Keywords की टेंशन खत्म
अब तक के तरीके को देखें तो YouTube पर वीडियो खोजने के लिए छोटे-छोटे keywords टाइप करने पड़ते थे लेकिन अब Ask YouTube फीचर के आने के बाद ऐसा नहीं करना होगा क्योंकि अब यूजर सीधे पूछ सकेंगे मेरे लिए आसान फोटो एडिटिंग ट्यूटोरियल दिखाओ या 5 मिनट में बनने वाली हेल्दी रेसिपी बताओ। इसके अलावा अगर सर्च के बाद यूजर को पहला रिजल्ट पसंद नहीं आता है तो यूजर follow-up सवाल भी पूछ सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि पूरा एक्सपीरियंस किसी AI चैटबॉट जैसा ही रहेगा। वहीं Google ने जानकारी दी है कि यह फीचर उसके AI Search Mode की तरह काम करेगा लेकिन इसका पूरा फोकस सिर्फ YouTube वीडियो कंटेंट पर ही होगा। जिससे यूजर्स को बेहतर अनुभव दिया जा सकें।
Shorts से लेकर लंबे वीडियो तक देगा स्मार्ट रिकमेंडेशन
कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि Ask YouTube फीचर सिर्फ लंबे वीडियो को ही नहीं दिखाएगा। इसमें YouTube Shorts के कंटेंट को भी रिकमेंड किया जाने वाला है। वहीं खास फीचर को लाने का एक ही मकसद है कि उन यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस दिया जाए जो ट्यूटोरियल, एजुकेशनल वीडियो, एक्सप्लेनेशन क्लिप या एंटरटेनमेंट कंटेंट खोजने में लगें हुए हैं। फीचर के काम को लेकर बताया जा रहा है कि यह नई AI टेक्नोलॉजी यूजर के सवाल का कॉन्टेक्स्ट समझकर ज्यादा सटीक और उपयोगी वीडियो दिखाने की कोशिश करेगी। जिससे कंटेंट डिस्कवरी पहले से काफी तेज और आसान हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan
Google Maps का बड़ा धमाका, अब AI खुद करेगा आपके लिए खाना ऑर्डर, लेकिन पड़ सकता है भारी
Meta का बड़ा AI धमाका, बिना Coding मिनटों में बनाएं गेम, लॉन्च हुआ Pocket App, जानें क्यों मच रही है चर्चा
ई-रिक्शा चालकों के लिए बड़ी खबर, सरकार का बड़ा एक्शन, Google-Apple से 7 ऐप हटाने की मांग
ये भी पढ़े: iPhone जैसा लुक, 5000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ itel A100 Pro
फिलहाल किन यूजर्स को मिलेगा नया फीचर?
लॉन्च के दौरान बताया गया कि यह फीचर अभी के लिए सिर्फ यूनाइटेड स्टेट्स में 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के YouTube Premium सब्सक्राइबर्स के लिए rollout किया गया है। जिसका इस्तेमाल यूजर्स इसे youtube.com/new के जरिए कर सकते है। लेकिन इसमें ही Google ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में इसे बड़े स्तर पर दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है। ताकि इस फीचर का फायदा ज्यादा लोग ले सकें।
आखिर में बता दें कि कंपनी ने YouTube Create और Shorts Remix के लिए Gemini Omni सपोर्ट की भी घोषणा भी कर दी है। जिसका इस्तेमाल कर के यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या अपलोड की गई तस्वीरों के जरिए मौजूदा Shorts वीडियो को बदल सकते है।
