- Hindi News »
- Technology »
- You Will Feel Cool In Summer Even Without Ac Cooler Make The Fan Air Cool Like This
गर्मी में बिना AC-कूलर के भी मिलेगा ठंडा एहसास, ऐसे बनाएं पंखे की हवा ठंडी
हर कोई महंगे कूलिंग डिवाइसेस का खर्च वहन नहीं कर सकता। अगर आपके पास सिर्फ पंखा है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप पंखे की हवा को भी एसी जैसी ठंडी बना सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह

Fan में करें ये काम मिलेगी AC की हवा। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: भारत में गर्मी का मौसम दस्तक देने लगा है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए एसी और कूलर की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि, हर कोई महंगे कूलिंग डिवाइसेस का खर्च वहन नहीं कर सकता। अगर आपके पास सिर्फ पंखा है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप पंखे की हवा को भी एसी जैसी ठंडी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे—
1. सीलिंग फैन की सही पोजीशन सेट करें
अगर पंखा गर्म हवा दे रहा है, तो समझ लीजिए कि उसकी पोजीशन सही नहीं है। पंखे की ब्लेड्स को गर्मियों में काउंटर क्लॉकवाइज (उल्टी दिशा) में घुमाना चाहिए, जिससे कमरे में ठंडी हवा नीचे आए। अगर ब्लेड झुकी हुई या ढीली हो गई है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं, ताकि हवा सही दिशा में फैले।
2. कैपेसिटर करें रिप्लेस, स्पीड होगी तेज
अगर आपका पंखा धीरे घूम रहा है, तो इसका कारण उसका पुराना या खराब कैपेसिटर हो सकता है। नया कैपेसिटर लगाने से पंखे की स्पीड तेज हो जाएगी और हवा ज्यादा महसूस होगी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या भारत अब तय करेगा दुनिया की टेक्नोलॉजी का भविष्य? जानिए क्यों ऐतिहासिक है AI Impact Summit 2026
ChatGPT का काम तमाम! Google Gemini ले आया अपना नया AI टूल, अब स्केच से सीधे बनेगा 3D प्रिंट मॉडल
अब पढ़ना नहीं, सुनिए अपना डॉक्यूमेंट, Google का नया AI फीचर बदलेगा काम करने का तरीका
साधारण नंबर छोड़िए, अब लीजिए VIP मोबाइल नंबर, जानिए कैसे मिलेगा 99999 या 88888 जैसा खास नंबर
3. गीले तौलिये का करें इस्तेमाल
गर्मी से राहत पाने के लिए पुराने जमाने का एक कारगर तरीका है—गीले तौलिये का इस्तेमाल। इसके लिए आप टेबल फैन के सामने एक गीला तौलिया लटका सकते हैं। इससे जब हवा तौलिये से होकर निकलेगी, तो आपको ठंडी महसूस होगी। हालांकि, इस ट्रिक को आजमा कर ही देखें कि यह आपके लिए कितनी प्रभावी है।
4. क्रॉस वेंटिलेशन से बढ़ाएं ठंडक
अगर कमरे में गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है, तो खिड़कियां खोलकर क्रॉस वेंटिलेशन का तरीका अपनाएं। इससे कमरे के अंदर गर्म हवा बाहर निकल जाएगी और ठंडी हवा अंदर आएगी। आप चाहें तो खिड़की के पास एक छोटा टेबल फैन रख सकते हैं, जिससे ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल सके।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
5. बर्फ और पंखे का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
अगर आप पंखे की हवा को तुरंत ठंडा करना चाहते हैं, तो एक कटोरी में बर्फ के टुकड़े डालें और इसे पंखे के सामने रख दें। जैसे ही हवा बर्फ से टकराएगी, वह ठंडी होकर कमरे में फैलने लगेगी।
ध्यान देने वाली बात
अगर आप बिना एसी और कूलर के भी गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, तो इन आसान तरीकों को अपनाकर पंखे की हवा को ठंडा बना सकते हैं। सीलिंग फैन की सही पोजीशन, क्रॉस वेंटिलेशन, गीले तौलिये और बर्फ की मदद से बिना किसी अतिरिक्त खर्च के गर्मी से राहत पाई जा सकती है।
You will feel cool in summer even without ac cooler make the fan air cool like this
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई कोस्टल रोड पर BEST बसों का टोटा: यात्रियों ने की 100 फेरों की मांग, घंटों इंतजार से बढ़ा जनता का गुस्सा!
Feb 16, 2026 | 03:22 PMपहले इंदौर, अब हरियाणा में गंदा पानी पीने से 12 लोगों की मौत, छांयसा गांव में छाया मातम
Feb 16, 2026 | 03:17 PMजम्मू में किसानों की हुंकार, 1965 और 71 की जंग के मुआवजे पर छिड़ा संग्राम; सरकार को दिया आखिरी अल्टीमेटम!
Feb 16, 2026 | 03:17 PMभिवंडी निजामपुर मनपा का बड़ा कदम, 90 एमएलडी गंदे पानी पर होगी वैज्ञानिक प्रक्रिया
Feb 16, 2026 | 03:17 PMसोलापुर में हिट-एंड-रन, तीन कॉलेज दोस्तों की मौके पर मौत, चालक फरार
Feb 16, 2026 | 03:16 PMडॉक्टरों की मदद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक, जानें ब्रिटिश डिप्टी PM ने एआई को क्यों बताया गेम-चेंजर
Feb 16, 2026 | 03:15 PMक्या जेल जाने के बाद माफ हो जाएगा राजपाल यादव का 9 करोड़ का कर्ज? जानिए क्या कहता है कानून
Feb 16, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














