Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PhonePe यूजर्स के लिए बड़ा झटका, फीचर इस्तेमाल न करने पर भी देना पड़ सकता है 100 रुपये, जानें पूरा मामला

PhonePe Wallet Charge: PhonePe देश के सबसे लोकप्रिय UPI ऐप्स में से एक रहा है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि उसके PhonePe Wallet का इस्तेमाल ना करने पर 100 भरने पड़ सकते है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jun 18, 2026 | 02:57 PM

PhonePe Wallet Charge (Source. Navabharat desk)

Follow Us
Follow Us:

भारत के डिजिटल पेमेंट के दौर में PhonePe देश के सबसे लोकप्रिय UPI ऐप्स में से एक रहा है। जिसका इस्तेमाल रोजाना करोड़ों लोग पैसे ट्रांसफर करने, बिल भरने और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए करते हैं। लेकिन अभी कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर PhonePe Wallet को लेकर एक ऐसा दावा वायरल हो रहा है जिसने कई यूजर्स को चौंका दिया है। इस वायरल दावें में बताया जा रहा है कि अगर PhonePe Wallet लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं किया जाएगा तो यूजर्स से हर तीन महीने में 100 रुपये तक का शुल्क कंपनी लेगी। इस तरह के दावे के सामने आने सेसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Reddit पर बहस छिड़ गई है।

आखिर क्या है पूरा मामला?

जानकारी के लिए बता दें कि वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में दिख रही जानकारी में PhonePe अपने कुछ यूजर्स को नोटिफिकेशन भेज रहा है। जिसमें लिखा है कि यदि PhonePe Wallet लगातार 12 महीनों तक Inactive रहता है तो उस पर तिमाही आधार पर 100 रुपये का शुल्क लगाया जा सकता है। लोकप्रिय टिप्स्टर अभिषेक यादव ने भी अपने आधिकारिक X अकाउंट पर इससे जुड़ा स्क्रीनशॉट साझा किया है। वहीं Reddit पर भी कई यूजर्स ने इसी तरह के मैसेज मिलने का दावा किया है।

⚠️ Seriously, what is this, PhonePe? PhonePe has started warning users that inactive wallets will be charged ₹100 every quarter after 12 months of inactivity. Most people don’t even use PhonePe Wallet. They use UPI directly from their bank account and may not even know a… pic.twitter.com/SZHFcgASng — Abhishek Yadav (@yabhishekhd) June 17, 2026

सम्बंधित ख़बरें

G7 Summit 2026: AI पर मोदी का MANAV मंत्र, ट्रंप से मुलाकात में मिडिल ईस्ट से लेकर व्यापार तक हुई बड़ी चर्चा

सोशल मीडिया से छुटकारा, लॉन्च हुआ ऐसा Flip Phone, जो Android Apps भी चलाएगा और ध्यान भी नहीं भटकाएगा

Facebook में आया बड़ा AI अपडेट, अब सर्च करना होगा आसान, फोटो और कंटेंट भी बनेंगे पहले से ज्यादा स्मार्ट

X फिर हुआ डाउन, लॉगिन से लेकर फीड तक ठप, 24 घंटे में दूसरी बार परेशान हुए करोड़ों यूजर्स

क्या होता है PhonePe Wallet?

आज के समय में कई लोग PhonePe का इस्तेमाल केवल UPI ट्रांजैक्शन के लिए करते हैं और उन्हें यह भी नहीं पता होता कि ऐप के भीतर एक अलग डिजिटल वॉलेट की सुविधा भी मौजूद है। बहता दें कि PhonePe Wallet एक प्रीपेड डिजिटल वॉलेट है जिसमें यूजर पहले से पैसे जोड़कर रख सकते हैं। यह आपके बैंक अकाउंट से अलग काम करता है और छोटे-मोटे भुगतान को आसान बनाने के लिए बनाया गया है।

वॉलेट बंद करने में भी आ सकती है दिक्कत

वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का दावा है कि यदि वे इस वॉलेट को बंद करना चाहते हैं तो पहले उन्हें KYC प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है। यही वजह है कि कई लोग इस नियम को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लेकिन यह समझना भी जरूरी है कि यह चार्ज केवल PhonePe Wallet से जुड़ा बताया जा रहा है। इसका आपके सामान्य UPI ट्रांजैक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और आप पहले की तरह बैंक अकाउंट से भुगतान कर सकेंगे।

ये भी पढ़े: G7 Summit 2026: AI पर मोदी का MANAV मंत्र, ट्रंप से मुलाकात में मिडिल ईस्ट से लेकर व्यापार तक हुई बड़ी चर्चा

क्यों बढ़ रही है चिंता?

इस मामले को लेकर यूजर्स का कहना है कि किसी फीचर का इस्तेमाल न करने पर शुल्क वसूलना ग्राहकों को पसंद नहीं आ सकता। डिजिटल पेमेंट सेक्टर में भरोसा सबसे बड़ी पूंजी होता है और ऐसे मामलों में पारदर्शिता बेहद जरूरी मानी जाती है। वैसे अभी तो यह मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स PhonePe से इस संबंध में अधिक स्पष्ट जानकारी की मांग कर रहे हैं।

You might have to pay 100 when you are not using phonepe wallet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 02:57 PM

Topics:  

  • Money Transfer
  • Tech News
  • UPI Payment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.