शाओमी जल्द लॉन्च करने वाली है अपने 2 नए स्मार्टफोन, बेहतरीन फीचर्स से होगें लोडेड
शाओमी मोबाइल फोन कंपनी अक्टूबर के महीने में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro को लॉन्च कर सकती है। ये दोनों फोन कई सारे शानदार फीचर्स से लोडेड हो सकते है।
- Written By: अपूर्वा नायक
शाओमी 15 और शाओमी 15 प्रो ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : चीन की मशहूर मोबाइल कंपनी शाओमी जल्द ही अपने 2 नए स्मार्टफोन को पेश करने जा रही है। शाओमी कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro को इस साल ही अक्टूबर के महीने में लॉन्च कर सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन से जुड़े लीक्स पहले ही इंटरनेट पर सामने आ चुके है।
कुछ सूत्रों की माने तो शाओमी इस साल के अक्टूबर महीने में इस फोन को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रुप से अभी तक इससे जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है।
Xiaomi 15, Xiaomi 15 Pro की कीमत
शाओमी प्लैगशिप की इस सीरीज के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है। शाओमी ने अभी तक इन दोनों फोन की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Year Ender 2025: 2025 में स्मार्टफोन बाजार पर Apple-Samsung का दबदबा, कौन सी सीरीज़ बनी नंबर 1?
दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ चीन में लॉन्च OnePlus 15, भारत में नवंबर को हो सकती है एंट्री
Honor और Redmi में बैटरी वॉर: जल्द आ रहे हैं 9000mAh और 10000mAh बैटरी वाले दमदार स्मार्टफोन
Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro के स्पेसिफिकेशन
इंटरनेट पर लीक हुई जानकारी के अनुसार पता चला है कि, Xiaomi 15 सीरीज एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन सीरीज होने वाली है। Xiaomi 15 फोन में आपको OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K होगा। वहीं Xiaomi 15 Pro में आपको चारों ओर माइक्रो-कर्वचर के साथ 6.73 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 2K होगा। Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro के दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ HBM में 1400 निट्स तक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इन दोनों स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही इसमें आपको LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज भी मिलेगी।
Xiaomi 15 और Xiaomi 15 pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन
Xiaomi 15 के कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है, जो ऑम्निविजन OV50H कैमरा, अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN1 टेलीफोटो कैमरा के साथ आ सकता है। Xiaomi 15 pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन में भी आपको 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है, जो ऑम्निविजन OV50N प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल Samsung JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ नजर आ सकता है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Xiaomi 15 में आपको 4,800mAh या 4,900mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। साथ ही Xiaomi 15 pro में आपको 5,400mAh की बैटरी दी जाएगी, जो कि 120W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
