दुनिया का सबसे अमीर शख्स कौन सा फोन चलाता है? क्या है खास फीचर्स
Elon Musk Billionaires Smartphone: दुनिया के अरबपतियों की लाइफस्टाइल हमेशा लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय रही है, खासकर इस बात को लेकर कि वे कौन सा स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Elon Musk Phone (Source. Social Media/X)
Billionaires Smartphone: दुनिया के अरबपतियों की लाइफस्टाइल हमेशा लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय रही है, खासकर इस बात को लेकर कि वे कौन सा स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। क्या उनके पास कोई खास सीक्रेट डिवाइस होता है या फिर वे भी आम लोगों की तरह मार्केट में मिलने वाले फोन ही इस्तेमाल करते हैं?
अब इस सवाल का जवाब काफी हद तक सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल Elon Musk इन दिनों iPhone 17 Pro सीरीज का स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं।
वायरल फोटो ने खोला बड़ा राज
हाल ही में एक वायरल तस्वीर ने इस खबर को हवा दे दी। Elon Musk को कैलिफोर्निया के एक फेडरल कोर्ट में एंट्री करते हुए देखा गया, जहां वे एक केस की सुनवाई के लिए पहुंचे थे।
सम्बंधित ख़बरें
₹40 हजार से कम में लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, बैटरी और कैमरा देख हो जाएंगे हैरान
अब आपकी आवाज भी हो सकती है चोरी, इससे बचने के लिए Taylor Swift ने उठाया बड़ा कदम
मोबाइल से चिपके रहने वालों के लिए आया जबरदस्त ब्रेक, यह चॉकलेट रैपर कर देगा फोन को पूरी तरह बंद
अब नहीं रखनी पड़ेगी आधार की कॉपी, Google Wallet में जुड़ा नया फीचर, काम होंगे तुरंत
इस दौरान उनके हाथ में डार्क ब्लू कलर का स्मार्टफोन नजर आया, जिसे देखकर टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह iPhone 17 Pro सीरीज का ही मॉडल है। फोटो सामने आते ही टेक वर्ल्ड में चर्चाएं तेज हो गईं।
iPhone के लिए मस्क का प्यार नया नहीं
यह पहली बार नहीं है जब Elon Musk को Apple डिवाइस के साथ देखा गया हो। वे पहले भी कई बार iPhone के कैमरा और वीडियो क्वालिटी की तारीफ कर चुके हैं। जब Tim Cook ने iPhone 15 Pro Max से ली गई तस्वीरें शेयर की थीं, तब मस्क ने उनकी सराहना करते हुए कहा था कि iPhone की फोटो और वीडियो क्वालिटी शानदार है। इससे साफ है कि उन्हें iPhone के कैमरा एक्सपीरियंस से खास लगाव है।
क्या सभी अरबपति iPhone ही चलाते हैं?
यह मानना गलत होगा कि हर अरबपति सिर्फ iPhone ही इस्तेमाल करता है। अलग-अलग टेक लीडर्स की अपनी पसंद होती है। जैसे Mark Zuckerberg अक्सर Samsung Galaxy Ultra सीरीज का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि उन्हें Android की फ्लेक्सिबिलिटी पसंद है। वहीं Bill Gates Samsung Galaxy Z Fold जैसे फोल्डेबल फोन को प्राथमिकता देते हैं, जो प्रोडक्टिविटी के लिए बेहतर माना जाता है। Sundar Pichai अलग-अलग Pixel और अन्य डिवाइस टेस्ट करते रहते हैं।
ये भी पढ़े: ₹40 हजार से कम में लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, बैटरी और कैमरा देख हो जाएंगे हैरान
कोर्ट केस के बीच चर्चा में आया फोन
यह पूरा मामला ऐसे समय सामने आया है जब Elon Musk एक बड़े कानूनी विवाद में उलझे हुए हैं। उन्होंने अपनी पुरानी AI कंपनी OpenAI के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
मस्क का आरोप है कि कंपनी अपने मूल नॉन-प्रॉफिट उद्देश्य से भटक गई है। वहीं कंपनी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह विवाद मस्क के कंपनी छोड़ने के बाद की स्थिति से जुड़ा है।
क्या बताती है यह पसंद?
Elon Musk जैसे टेक लीडर का iPhone इस्तेमाल करना यह दिखाता है कि भले ही वे इनोवेशन की दुनिया में आगे हों, लेकिन डेली यूज के लिए वे भी भरोसेमंद और प्रीमियम डिवाइस को ही चुनते हैं। इससे यह भी साफ है कि स्मार्टफोन मार्केट में iPhone और Samsung जैसे ब्रांड्स का दबदबा अभी भी बरकरार है।
