दिल्ली में दुनिया का पहला ग्लोबल साउथ AI महाकुंभ, क्या भारत बनेगा नई टेक पॉलिसी का रोल मॉडल?
Global South AI Summit: नई दिल्ली एक ऐतिहासिक तकनीकी आयोजन की गवाह बनने जा रही है। भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक भारत-एआई इम्पैक्ट समिट आयोजित होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
AI Mission (Source. Freepik)
India AI Mission: देश की राजधानी नई दिल्ली एक ऐतिहासिक तकनीकी आयोजन की गवाह बनने जा रही है। भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक भारत-एआई इम्पैक्ट समिट आयोजित होगा। यह पहली बार है जब ग्लोबल साउथ में इतने बड़े स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर केंद्रित वैश्विक समिट हो रही है। इस आयोजन में दुनियाभर के नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बड़ी छलांग
इस समिट को लेकर Asia Society Policy Institute की मैनेजिंग डायरेक्टर Rory Daniels ने खास उत्साह जताया है। अमेरिका में भारतीय दूतावास द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं एशिया सोसायटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट की मैनेजिंग डायरेक्टर हूं। मैं अगले हफ्ते ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दिल्ली जाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जहां पॉलिसी इंस्टीट्यूट यूनाइटेड नेशंस के साथ साझेदारी करके एआई इकोसिस्टम में भरोसे और सुरक्षा पर एक इवेंट करेगा। हम यह जानने के लिए खास तौर पर उत्साहित हैं कि भारत की उभरती एआई गाइडलाइंस और पॉलिसी इकोसिस्टम एशिया की बाकी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए कैसे एक मॉडल बन सकते हैं। मैं समिट का और इसके शानदार नतीजों का इंतजार कर रही हूं।”
भारतीय दूतावास ने भी काउंटडाउन शुरू करते हुए लिखा, “भारत में एआई इम्पैक्ट समिट का काउंटडाउन: 02 दिना भारत की उभरती एआई गाइडलाइंस और पॉलिसी इकोसिस्टम उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक मॉडल दे सकती हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan
सिंहस्थ कुंभ की सुरक्षा में AI और GPS का पहरा, नासिक पुलिस की हाईटेक तैयारी
Meta का बड़ा AI धमाका, बिना Coding मिनटों में बनाएं गेम, लॉन्च हुआ Pocket App, जानें क्यों मच रही है चर्चा
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री Narendra Modi इस समिट का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन न केवल भारत बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ के लिए AI गवर्नेंस के नए आयाम तय कर सकता है।
विकसित भारत 2047 के विजन में AI की भूमिका
AI आज भारत के विकास, सुशासन और सार्वजनिक सेवाओं को सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम बन चुका है। यह तकनीक समावेशी विकास को बढ़ावा देती है और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य से सीधे तौर पर जुड़ी है। भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता AI के बहुभाषी और बहु-मॉडल सिस्टम को विकसित करने के लिए अनूठा अवसर प्रदान करती है।
ये भी पढ़े: साधारण नंबर छोड़िए, अब लीजिए VIP मोबाइल नंबर, जानिए कैसे मिलेगा 99999 या 88888 जैसा खास नंबर
इंडियाएआई मिशन से वैश्विक साझेदारी तक
यह समिट वैश्विक AI चर्चाओं को ठोस नीतिगत और विकासात्मक परिणामों में बदलने पर केंद्रित होगी। खास तौर पर IndiaAI Mission और Digital India के तहत चल रही पहलों को अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जोड़ा जाएगा। गवर्नेंस, नवाचार और सतत विकास में AI की परिवर्तनकारी क्षमता को केंद्र में रखकर यह मंच बहुपक्षीय सहयोग को मजबूती देगा और लोगों पर केंद्रित AI फ्रेमवर्क की दिशा तय करेगा।
