AI Impact Summit 2026 (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के सबसे बड़े AI दिग्गज, क्या बदलेगा भारत का भविष्य?

Global Tech Leaders: AI Impact Summit 2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। सरकारी रिलीज के अनुसार, यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक AI समिट होगा।

सिमरन सिंह

Global AI Leaders: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर वैश्विक मंच बनने जा रही है। AI Impact Summit 2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। सरकारी रिलीज के अनुसार, यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक AI समिट होगा, जो भारत की तकनीकी ताकत और बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

इस समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी पॉलिसी, रिसर्च, इंडस्ट्री इनोवेशन और पब्लिक एंगेजमेंट जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। खास बात यह है कि दुनिया की लगभग सभी बड़ी AI कंपनियों के शीर्ष नेता इसमें शिरकत करेंगे।

कौन-कौन से ग्लोबल टेक लीडर्स होंगे शामिल?

AI Impact Summit 2026 में टेक्नोलॉजी की दुनिया के दिग्गज एक मंच पर नजर आएंगे। इनमें शामिल हैं:

  • Alphabet के CEO सुंदर पिचाई
  • OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन
  • Google DeepMind के CEO डेमिस हसाबिस
  • Anthropic के CEO Dario Amodei
  • Mistral AI के CEO Arthur Mensch

इसके अलावा Nvidia के CEO Jensen Huang की भागीदारी भी तय मानी जा रही है। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ, Adobe के CEO शांतनु नारायण, Accenture की CEO जूली स्वीट, Qualcomm के CEO क्रिस्टियानो अमोन और Palo Alto Networks के CEO निकेश अरोड़ा जैसे नाम भी इस समिट में शामिल होंगे। AI के क्षेत्र में गहरा प्रभाव रखने वाले Meta के पूर्व चीफ साइंटिस्ट और AMI Labs के फाउंडर Yann LeCun तथा “AI के गॉडफादर” माने जाने वाले Yoshua Bengio की मौजूदगी भी इस आयोजन को ऐतिहासिक बना देगी।

भारतीय उद्योग जगत की भी दमदार मौजूदगी

केवल विदेशी दिग्गज ही नहीं, बल्कि भारत के बड़े उद्योगपति भी इस समिट का हिस्सा होंगे। Reliance Industries के चेयरमैन Mukesh Ambani और Tata Sons के चेयरमैन Natarajan Chandrasekaran की भागीदारी की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा Infosys के को-फाउंडर और चेयरमैन Nandan Nilekani, Bharti Enterprises के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल, TCS के CEO K. Krithivasan, Infosys के CEO सलिल पारेख और HCLTech की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा भी इस मंच पर नजर आएंगे।

क्यों है यह समिट भारत के लिए खास?

AI Impact Summit 2026 केवल एक टेक इवेंट नहीं, बल्कि भारत के डिजिटल भविष्य की दिशा तय करने वाला मंच साबित हो सकता है। यहां होने वाली चर्चाएं देश में AI नीति, स्टार्टअप इकोसिस्टम, रोजगार और टेक्नोलॉजी इनोवेशन पर गहरा असर डाल सकती हैं। दिल्ली में होने जा रहा यह आयोजन भारत को वैश्विक AI मानचित्र पर और मजबूत स्थिति में खड़ा कर सकता है।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि