-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Nvidia Ceo Jensen Huang On Indias Computing Capacity
एनवीडिया के सीईओ ने भारत को कहा ‘प्रिय’, बोले- 2024 में कंप्यूटिंग कैपेसिटी में आएगा जबरदस्त उछाल
- Written By: अपूर्वा नायक
‘एनवीडिया एआई शिखर सम्मेलन' 2024 के दौरान एनवीडिया के सीईओ ने भारत के उज्जवल भविष्य के बारे में बात कही है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में भारत एआई सोल्यूशन भी एक्सपोर्ट करने की योग्यता रखता है।

जेन्सेन हुआंग (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : एनवीडिया के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ जेन्सेन हुआंग इस समय भारत यात्रा पर है। बुधवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा है कि वर्ल्ड के कंप्यूटिंग इंडस्ट्री के लिए भारत में साल 2024 में कंप्यूटिंग कैपेसिटी में 20 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त आ सकती है और ये देश जल्द ही इफेक्टिव एआई सोल्यूशन भी एक्सपोर्ट करने की क्षमता रखता है। अपने इस भाषण में हुआंग ने भारत के लिए ‘प्रिय’ शब्द का भी उपयोग किया है।
एनवीडिया एआई शिखर सम्मेलन 2024 में हुआंग ने भारत में अपने परिवेश सिस्टम के विस्तार के लिए एनवीडिया की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा है कि भारत वर्ल्ड के कंप्यूटर इंडस्ट्री के लिए सबसे ज्यादा प्रिय है, आईटी सेक्टर के लिए ये सेंटर है तथा वर्ल्ड की लगभग हर एक कंपनी की आईटी के केन्द्र व मूल में है।”
एआई एक्सपोर्ट में लीड
सीईओ हुआंग ने कहा है कि भारत में एनवीडिया का परिवेश सिस्टम बेहद समृद्ध है। भारत में 2024 तक कंप्यूटिंग कैपेसिटी में 20 गुना बढ़त देखी जा सकती है। हुआंग ने कहा कि परंपरागत रूप से सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट का सेंटर रहा भारत, भविष्य में एआई एक्सपोर्ट में लीड करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा है कि भारत ने सॉफ्टवेयर का एक्सपोर्ट किया है; भविष्य में भारत एआई का एक्सपोर्ट करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
स्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
ये भी पढ़ें :- TCS और NVIDIA की हुई साझेदारी, अब यूजर्स को मिल सकेगी एआई सर्विस
स्वयं के एआई ‘को-पायलट
हुआंग ने इस बात जोर दिया कि देश अब सॉफ्टवेयर उत्पादन के लिए एक ‘बैक ऑफिस’ से एआई डेव्हलप्मेंट तथा डिस्ट्रीब्यूशन में एक ‘पावरहाउस’ बनने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा है कि भारत ने सॉफ्टवेयर उत्पादन के लिए एक ‘बैक ऑफिस’ बनने पर ध्यान केंद्रित किया, इसकी अगली पीढ़ी एआई का उत्पादन तथा वितरण करने वाली होगी। यह नाटकीय रूप से अधिक प्रभावशाली होगा। सीईओ ने कहा है कि लॉन्ग टर्म में मैं उम्मीद करता हूं कि हम सभी के पास अपने स्वयं के एआई ‘को-पायलट’ हो सकेगें।”
बुनियादी बदलाव
जॉब डिस्प्लेसमेंट को लेकर पैदा हुई चिंताओं पर हुआंग ने जोर देते हुए कहा है कि हालांकि एआई नौकरियों को पूरी तरह से खत्म नहीं करेगा, लेकिन यह काम करने के तरीके में बुनियादी बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा है कि एआई किसी भी प्रकार से नौकरी नहीं छीनेगा, लेकिन जो व्यक्ति किसी काम को बेहतर ढंग से करने के लिए एआई का इस्तेमाल करेगा, वह नौकरी छीन लेगा।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Nvidia ceo jensen huang on indias computing capacity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










