अब बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल! जानें क्या है स्मार्टफोन्स का नया Wi-Fi Calling फीचर

Low Mobile Signal Solution: जब मोबाइल का नेटवर्क अचानक गायब हो जाता है और जरूरी कॉल करना मुश्किल हो जाता है। खासकर ऑफिस, घर या बेसमेंट जैसे इलाकों में सिग्नल न मिलने की समस्या आम है।
अब बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल! जानें क्या है स्मार्टफोन्स का नया Wi-Fi Calling फीचर
Wifi Calling के क्या है फायदें। (सौ. Pixabay)
Published on
Updated on

WiFi Calling Feature: कई बार ऐसा होता है जब मोबाइल का नेटवर्क अचानक गायब हो जाता है और जरूरी कॉल करना मुश्किल हो जाता है। खासकर ऑफिस, घर या बेसमेंट जैसे इलाकों में सिग्नल न मिलने की समस्या आम है। लेकिन अब टेक्नोलॉजी ने इस परेशानी का हल निकाल लिया है। स्मार्टफोन्स में अब एक ऐसा शानदार फीचर मौजूद है जिसकी मदद से आप बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकते हैं। जी हां, अगर आपके पास Wi-Fi कनेक्शन है, तो आप आसानी से किसी को भी कॉल लगा सकते हैं।

क्या है Wi-Fi Calling फीचर?

"Wi-Fi Calling" एक आधुनिक कॉलिंग फीचर है जो आपको मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी कॉल करने की सुविधा देता है। इसमें कॉल मोबाइल नेटवर्क की बजाय वाई-फाई इंटरनेट के जरिए लगाई जाती है। यानी अगर आपके पास एक स्थिर वाई-फाई कनेक्शन है, तो आप कॉल क्वालिटी की चिंता किए बिना साफ और क्लियर कॉल कर सकते हैं। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता, वहां भी आप बात कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके स्मार्टफोन में Wi-Fi Calling फीचर का सपोर्ट होना जरूरी है और वाई-फाई इंटरनेट सक्रिय होना चाहिए।

Android यूजर्स ऐसे करें Wi-Fi Calling ऑन

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है, तो Wi-Fi Calling फीचर को एक्टिवेट करना बेहद आसान है।

  • सबसे पहले Settings में जाएं।
  • यहां Network & Internet या कुछ फोन्स में Connections का ऑप्शन मिलेगा — उस पर टैप करें।
  • अब Mobile Network सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको Wi-Fi Calling का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसे On कर दें।

अब जब भी आपके फोन का मोबाइल नेटवर्क कमजोर होगा और वाई-फाई कनेक्शन उपलब्ध रहेगा, कॉल अपने आप Wi-Fi नेटवर्क के जरिए लग जाएगी।

iPhone यूजर्स ऐसे करें Wi-Fi Calling ऑन

अगर आप iPhone यूजर हैं, तो प्रक्रिया थोड़ी अलग है लेकिन उतनी ही आसान भी

  • सबसे पहले Settings में जाएं।
  • वहां से Mobile Data या Cellular पर टैप करें।
  • इसके अंदर आपको Wi-Fi Calling का विकल्प मिलेगा।
  • इस फीचर को On या Off किया जा सकता है।

बस इतना करते ही आपका iPhone भी वाई-फाई नेटवर्क पर कॉल करने के लिए तैयार हो जाएगा।

ध्यान दें

अब खराब नेटवर्क की वजह से जरूरी कॉल मिस होने की चिंता खत्म! Wi-Fi Calling फीचर न केवल सिग्नल की समस्या दूर करता है, बल्कि कॉल क्वालिटी को भी बेहतर बनाता है। अगर आपने अभी तक इस फीचर का इस्तेमाल नहीं किया है, तो आज ही इसे ऑन करें और बिना रुकावट बात करें हर जगह।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com