YouTube पर कौन से टॉपिक पर वीडियों बनाने से मिलेते है ज्यादा पैसे, प्रति 1000 व्यूज़ क्या है आय?
How to Earn Money from YouTube: YouTube विषय तय करके सभी क्रिएटर्स को समान पैसे नहीं देता। ऐसे में आप कौन से विषय पर वीडियों बनाते है इससे आपको कितने पैसे मिलते है उसका पता चलता है।
- Written By: सिमरन सिंह
YouTube पर कौन सी वीडियो पर मिलते है कितने पैसे। (सौ. Pixabay)
YouTube Earnings: YouTube केवल एक विषय तय करके सभी क्रिएटर्स को समान पैसे नहीं देता। कमाई कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे कंटेंट का विषय, दर्शकों की लोकेशन, विज्ञापन का प्रकार और विज्ञापनदाता की बोली। इस वजह से हर चैनल और वीडियो की इनकम अलग-अलग होती है।
किन विषयों पर मिलती है ज्यादा कमाई?
कंटेंट का विषय YouTube से होने वाली कमाई का सबसे बड़ा फैक्टर है। कुछ विषयों पर विज्ञापनदाता ज्यादा पैसे खर्च करते हैं, जिससे क्रिएटर्स को अच्छी आमदनी होती है।
- Finance और Technology: इन क्षेत्रों से जुड़े विज्ञापनों का भुगतान सबसे अधिक होता है।
- Education: इस निच पर भी ठीक-ठाक रेवेन्यू मिलता है।
- Food/Cooking: इस श्रेणी में भी विज्ञापनदाता अच्छी बोली लगाते हैं।
- Gaming & Comedy: यहां व्यूज़ ज्यादा होते हैं लेकिन प्रति विज्ञापन आय कम हो सकती है।
Quora के अनुसार, “वित्तीय सेवाओं या टेक्नोलॉजी से जुड़े विज्ञापनों का भुगतान अक्सर अधिक होता है।”
सम्बंधित ख़बरें
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
दर्शकों की लोकेशन का महत्व
आपके वीडियो को कौन-सा देश देख रहा है, इससे भी कमाई प्रभावित होती है। विकसित देशों जैसे अमेरिका, कनाडा या यूरोप से आने वाले व्यूज़ पर विज्ञापनदाता ज्यादा पैसे खर्च करते हैं। वहीं, विकासशील देशों से मिलने वाले व्यूज़ पर रेवेन्यू अपेक्षाकृत कम होता है।
विज्ञापन के प्रकार और बोली
YouTube पर विभिन्न प्रकार के विज्ञापन चलते हैं जैसे स्किप करने योग्य, नॉन-स्किपेबल, इन-फीड विज्ञापन आदि। इनका भुगतान दर अलग-अलग होती है। इसके अलावा विज्ञापनदाता कितनी ऊंची बोली लगाते हैं, यह भी सीधे तौर पर क्रिएटर की कमाई को प्रभावित करता है।
विषयों के अनुसार अनुमानित कमाई (प्रति 1000 व्यूज़)
- Finance और Technology: ₹80 से ₹240 या उससे अधिक
- Education: ₹37.50 से ₹240
- Food/Cooking: ₹45 से ₹280
- Gaming: ₹37.50 से ₹300
- Comedy/Skits: ₹30 से ₹200
ये भी पढ़े: Elon Musk का Netflix पर वार, Cancel Netflix कैंपेन से मचा बवाल
कमाई बढ़ाने के लिए जरूरी टिप्स
- लंबी वीडियो बनाएं: 8 मिनट से ज्यादा की वीडियो पर एक से अधिक विज्ञापन चल सकते हैं, जिससे आय बढ़ती है।
- दर्शकों की लोकेशन पर ध्यान दें: विकसित देशों से व्यूज़ आने पर कमाई अधिक होती है।
- उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट बनाएं: क्वालिटी कंटेंट दर्शकों को लंबे समय तक जोड़े रखता है, जिससे विज्ञापन भी ज्यादा दिखते हैं।
ध्यान दें
YouTube पर कमाई सिर्फ व्यूज़ पर नहीं, बल्कि विषय, विज्ञापनदाता की रणनीति और दर्शकों की लोकेशन पर निर्भर करती है। अगर सही निच और रणनीति चुनी जाए, तो YouTube से शानदार आय संभव है।
