1 जून से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, तुरंत बनाएं बैकअप वरना खो सकते हैं जरूरी डेटा
1 जून 2025 से Android और iOS डिवाइसेज़ पर WhatsApp काम करना बंद करने वाला है। ऐसे में इस खबर के माध्यम से हमने उन स्मार्टफोन के नाम बताए है जिसमें WhatsApp की सेवा बंद होने वाली है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp नहीं करेंगा काम। (सौ. Freepik)
1 जून 2025 से कई पुराने Android और iOS डिवाइसेज़ पर WhatsApp काम करना बंद कर देगा। ऐसे में अगर आप भी किसी पुराने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तुरंत अपना WhatsApp बैकअप बना लें, ताकि जरूरी चैट्स, फोटोज़ और डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित रह सकें।
किन डिवाइसेज़ में बंद होगा WhatsApp
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp अब iOS 15 या उससे नीचे के वर्जन पर चलने वाले iPhones और Android 5.0 या उससे पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन्स पर सपोर्ट नहीं देगा। इसमें कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं:
iPhone मॉडल्स:
- iPhone 5s
- iPhone 6
- iPhone 6 Plus
- iPhone 6s
- iPhone 6s Plus
- iPhone SE (1st Gen)
Android फोन मॉडल्स:
- Samsung Galaxy S4
- Samsung Galaxy Note 3
- Sony Xperia Z1
- LG G2
- Huawei Ascend P6
- Moto G (1st Gen)
- Motorola Razr HD
- Moto E (2014)
WWDC 2025: अब iOS 19 नहीं, Apple पेश करेगा iOS 26! कंपनी बदलने जा रही है अपना नामकरण तरीका
सम्बंधित ख़बरें
iPhone के ये 5 सीक्रेट फीचर्स क्या आप जानते हैं? आपकी लाइफ बना देंगे बेहद आसान
अब WhatsApp से होगा मोबाइल रिचार्ज, इन स्टेप्स को फॉलो कर होगा काम
घर बैठे प्रोफेशनल लुक, WhatsApp का नया AI फीचर, जानें कैसे बदलें वीडियो कॉल का बैकग्राउंड
Apple में बड़ा बदलाव, जानें कौन हैं John Ternus? नए बॉस करेंगे कंपनी में क्या चेंज
डेटा सुरक्षित रखने के लिए करें बैकअप
WhatsApp बंद होने से पहले अगर आप बैकअप नहीं बनाते हैं, तो आपकी चैट्स, मीडिया फाइल्स और डॉक्यूमेंट्स खो सकते हैं। इसलिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर तुरंत बैकअप बनाएं।
Android यूज़र्स ऐसे बनाएं चैट बैकअप:
- WhatsApp खोलें
- ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें
- Settings > Chats पर जाएं
- Chat backup पर टैप करें
- Google Drive में बैकअप सेव करें
- iPhone यूज़र्स ऐसे बनाएं बैकअप:
- WhatsApp खोलें
- Settings > Chats > Chat Backup में जाएं
- “Back Up Now” पर टैप करें
नोट:
WhatsApp का कहना है, “हम उन डिवाइसेज़ का समर्थन बंद कर देते हैं जो पुराने हो चुके होते हैं और जिनमें सुरक्षा अपडेट नहीं मिलते।”
