अब नहीं होगा WhatsApp Web बोरिंग, डेस्कटॉप पर भी मिलेगा मोबाइल जैसा स्टाइलिश लुक
WhatsApp Web इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। अब तक जहां मोबाइल ऐप पर ढेरों कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलते थे, वहीं वेब वर्जन थोड़ा फीका लगता था। जो अब बदलने वाला है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp Web (Source. Freepik)
WhatsApp Web Chat Theme: अगर आप भी रोज़ाना लैपटॉप या पीसी पर WhatsApp Web इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। अब तक जहां मोबाइल ऐप पर ढेरों कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलते थे, वहीं वेब वर्जन थोड़ा फीका लगता था। लेकिन अब कंपनी इस कमी को दूर करने जा रही है।
WhatsApp Web पर आएगा नया Chat Theme फीचर
WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए वेब वर्जन में “Chat Theme” फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। यह फीचर पहले से Android और iOS ऐप्स में मौजूद है, लेकिन अब इसे डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा। इस अपडेट के बाद यूजर अपने हिसाब से चैट का लुक बदल सकेंगे, जिससे WhatsApp Web की विजुअल अपील पूरी तरह बदल जाएगी।
चैट थीम के साथ बदलेगा मैसेज बबल का रंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर के जरिए यूजर्स न सिर्फ चैट थीम चुन पाएंगे बल्कि मैसेज बबल का कलर भी बदल सकेंगे। अभी तक WhatsApp Web में कस्टमाइजेशन बहुत सीमित था सिर्फ डिफॉल्ट वॉलपेपर और डूडल ओवरले तक ही ऑप्शन मिलते थे। अब यह नया अपडेट वेब यूजर्स को भी वही फील देगा, जो मोबाइल ऐप यूजर्स को मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
महंगे होते जा रहे Smartphones, AI फीचर्स, 5G और कैमरा क्वालिटी ने बढ़ाई आपकी जेब की टेंशन
49 नए थीम वेरिएशन हर चैट अलग स्टाइल
इस बार कंपनी बड़ा दांव खेल रही है। WhatsApp Web के लिए एक साथ 49 अलग-अलग थीम वेरिएशन टेस्ट किए जा रहे हैं। इन थीम्स में कई कलर शेड्स और टोनल ऑप्शन होंगे, जिससे हर चैट को अलग अंदाज में सजाया जा सकेगा। सबसे खास बात यह है कि यह फीचर “चैट-लेवल कस्टमाइजेशन” को सपोर्ट करेगा। यानी आप पर्सनल चैट, ऑफिस चैट और ग्रुप चैट सभी के लिए अलग-अलग थीम सेट कर सकेंगे। इससे चैट्स को पहचानना भी आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़े: अब नहीं मिलेगा टाइम का बहाना, Meta बना रहा है डिजिटल जुकरबर्ग, खुद बात करेगा आपका AI बॉस
अब Web से ही होगी कॉलिंग डाउनलोड की झंझट खत्म
WhatsApp Web पर सिर्फ थीम ही नहीं, बल्कि एक और बड़ा फीचर आने वाला है। जल्द ही यूजर्स वेब वर्जन से ही वॉइस और वीडियो कॉल कर सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपको अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं, इस फीचर के जरिए एक साथ 32 लोगों तक ग्रुप कॉल भी की जा सकेगी। यूजर्स पीसी, लैपटॉप और स्मार्टफोन किसी भी डिवाइस से कॉल जॉइन कर पाएंगे, जिससे काम और कनेक्टिविटी दोनों आसान हो जाएंगे।
