WhatsApp पर आएगा नया Scam Alert फीचर, अनजान नंबर से आया फर्जी मैसेज तो पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
WhatsApp Scam Alert: व्हाट्सऐप एक ऐसा जरिया है जिससे आज के समय में देश के करोड़ों लोग जोड़े हुए है लेकिन यह भी देखा गया है कि समय के साथ इसपर ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर स्कैम का खतरा भी बढ़ता गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp Scam Alert (Source. Naavbharat Desk)
WhatsApp Scam Alert New Feature: WhatsApp एक ऐसा जरिया है जिससे आज के समय में देश के करोड़ों लोग जोड़े हुए है लेकिन यह भी देखा गया है कि समय के साथ इसपर ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर स्कैम का खतरा भी बढ़ता गया है। पर अब इसको रोकने के लिए कंपनी एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि मैसेजिंग ऐप जल्द ही Scam Alert नाम का नया फीचर लॉन्च कर सकता है। जिसके अंदर के फीचर्स संदिग्ध और फर्जी मैसेज की पहचान करने में मदद करेगा और किसी भी संभावित धोखाधड़ी से पहले ही अलर्ट कर देगा और यह कदम व्हाट्सऐप स्कैम, फर्जी लोन ऑफर, नकली जॉब मैसेज और बैंकिंग फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देख कर उठाया जा रहा है। जो लोगों के लिए सुरक्षा कवच होगा।
अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज पर रखेगा नजर
WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया कि नया आने वाला फीचर सबसे पहले व्हाट्सऐप के Android Beta वर्जन में देखा जाएगा। जिसमें Scam Alert सिस्टम विशेष रूप से उन मैसेज पर फोकस करेगा जो किसी अनजान नंबर से भेजे गए होगे। वहीं अगर किसी भी मैसेज में धोखाधड़ी या स्कैम से जुड़े संकेत मिलते हैं तो यूजर को चैट विंडो के अंदर ही चेतावनी दिखने लगेगी। वहीं यह जानकारी भी मिलेगी कि मैसेज भेजने वाला व्यक्ति आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं है। किस के बाद यूजर चाहे तो तुरंत उस नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट कर सकता है। लेकिन इस स्थिति में संदेश सुरक्षित लगता है तो बातचीत जारी रखने का विकल्प भी मौजूद रहेगा।
प्राइवेसी पर नहीं पड़ेगा असर
व्हाट्सऐप ने अपने नए फीचर के बारे में बताते हुए यह भी दावा है कि यह फीचर पूरी तरह डिवाइस पर ही काम करेगा। जिसका सीधा मतलब है कि यहां किसी भी मैसेज को जांच के लिए Meta या WhatsApp के सर्वर पर नहीं भेजा जाएगा और संदिग्ध मैसेज की पहचान करने की पूरी प्रक्रिया यूजर के स्मार्टफोन में ही होगी। जिस कारण से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और निजी बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं जानकारी में यह भी बताया जा रहा है कि यह तकनीक काफी हद तक WhatsApp के Voice Transcript फीचर जैसी होगी जो ऑडियो मैसेज को फोन में ही टेक्स्ट में बदल देता है।
सम्बंधित ख़बरें
बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में AI की एंट्री, हत्या की साजिश से सबूत मिटाने तक चैटबॉट से ली सलाह
AI ने बदली करोड़ों की नौकरी की तस्वीर, अब Software Engineer नहीं, Electrician बन रहे सबसे महंगे प्रोफेशनल
छत्रपति संभाजीनगर: 5.96 करोड़ के सहकारी घोटाले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात दिन की पुलिस हिरासत
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, JioHotstar पर लाइव देख सकेंगे The Hundred 2026, Star Sports पर भी होगा प्रसारण
ये भी पढ़े: जून से लागू हुए 5 बड़े बदलाव, UPI में नया नियम, कार खरीदना पड़ेगा महंगा, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
यूजर के हाथ में होगा पूरा कंट्रोल
रिपोर्ट में सामने आया कि कंपनी एक Transparency Tool पर भी काम कर रही है। जिसकी मदद से यूजर यह देख सकेंगे कि Scam Alert फीचर कब और किन मैसेज पर सक्रिय हो रहा है। इसको लेकर सबसे खास बात यह है कि ये लॉग्स पूरी तरह निजी रहेंगे और WhatsApp के साथ साझा नहीं किए जाएंगे। वहीं कंपनी इस फीचर को डिफॉल्ट रूप से बंद रख सकती है और इच्छुक यूजर्स इसे सेटिंग्स में जाकर ऑन कर सकेंगे।
लेकिन एक बात जान लें की फिलहाल Scam Alert फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है। जिसको लेकर उम्मीद है कि आने वाले महीनों में इसे पहले बीटा टेस्टर्स और फिर सभी WhatsApp यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।
