

Meta AI Agent: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की इस दुनिया में कंपनियों के बीच मुकाबला बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में OpenAI के ChatGPT और Anthropic के Claude जैसे प्लेटफॉर्म्स के बीच अब Meta भी बड़ा दांव खेलने के लिए तैयार है। बता दें कि रिपोर्ट्स मेंसामने आया है कि मार्क जुकरबर्ग की कंपनी जल्द ही अपना नया AI एजेंट Hatch लॉन्च कर सकती है जो कई मामलों में मौजूदा AI टूल्स को कड़ी टक्कर देने का काम करने वाला है। जैसा की सभी को पता है कि पिछले कुछ समय से Meta AI सेक्टर में भारी निवेश कर रहा है। लेकिन यह बात भी नहीं छीपी है कि कंपनी के लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs) अभी तक OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियों के मुकाबले उतनी मजबूत स्थिति में नहीं आए है फिर भी अब Meta एक ऐसे प्रोडक्ट पर काम कर रहा है जो AI एजेंट मार्केट में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखता है।
किसी भी साधारण चैटबॉट और AI एजेंट में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। देखा गया है कि चैटबॉट जहां केवल सवालों के जवाब देता है वहीं AI एजेंट आपके लिए कई काम खुद कर सकता है। उदाहरण के तौर पर बताए तो आप इसे प्रेजेंटेशन तैयार करने, कोडिंग करने, ईमेल भेजने, कैलेंडर में मीटिंग शेड्यूल करने या अन्य डिजिटल टास्क पूरे करने का निर्देश दे सकते हैं। जिसका सीधा मतलब है कि यह सिर्फ सलाह नहीं देगा साथ में आपका काम भी करेगा।
रिपोर्ट में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार Meta अपने प्रीमियम Hatch वर्जन के लिए 199.99 डॉलर प्रति माह जिसको भारतीय रुपये में करीब 19,000 रुपये तक का चार्ज रखने की बात सामने आ रही है। जो की कीमत के मामले में OpenAI के ChatGPT Pro और Anthropic के Claude Max प्लान के बराबर है। वही कंपनी यह भी कहती है कि प्राइसिंग और फीचर्स के मामले में Hatch इन दोनों प्लेटफॉर्म्स को सीधी चुनौती दे सकता है। लेकिन साफ कर दें कि भारत के यूजर्स के लिए यह सेवा कब आएगी वो साफ नहीं है।
जानकारी में बताया गया है कि Hatch, OpenClaw AI एजेंट टूल का कंज्यूमर वर्जन होगा। यह यूजर्स की ओर से कई जटिल कार्यों को ऑटोमेट काम कर पाएगा। बताया जा रहा है कि Hatch सॉफ्टवेयर टूल बनाने, ईमेल भेजने, कैलेंडर मैनेज करने और विभिन्न डिजिटल टास्क को पूरा करने में सक्षम होगा। वैसे शुरुआत में इसे Anthropic के Claude Sonnet मॉडल पर टेस्ट किया जा रहा है लेकिन लॉन्च के समय इसके Meta के Muse Spark AI मॉडल पर चलने को लेकर बात चल रही है।
Meta का यह शानदार AI Agent पहले सीमित संख्या में कंपनियों को Hatch का एक्सेस देने की योजना बना रहा है। जिसको बाद ही इसको आने वाले जुलाई महीने में बड़े स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन कंपनी की रणनीति और टाइमलाइन में बदलाव होना भी संभव बताया जा रहा है।