WhatsApp iOS अपडेट: ग्रुप कॉल्स के लिए आया यूनिफाइड कॉलिंग मेन्यू, अब शेड्यूलिंग होगी आसान
WhatsApp iOS Update: WhatsApp ने iOS यूज़र्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जो ग्रुप चैट्स और बिज़नेस कन्वर्सेशन में कॉल करना और भी आसान हो गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp का नया फीचर। (सौ. Pixabay)
WhatsApp Update: WhatsApp ने iOS यूज़र्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिससे अब ग्रुप चैट्स और बिज़नेस कन्वर्सेशन में कॉल करना और भी आसान हो गया है। अपडेट के साथ कंपनी ने यूनिफाइड कॉलिंग मेन्यू (Unified Calling Menu) रोलआउट किया है, जो सभी कॉलिंग ऑप्शन्स को एक ही जगह पर लाता है।
अब कॉलिंग का नया अनुभव
पहले WhatsApp में वॉइस और वीडियो कॉल के लिए अलग-अलग बटन मौजूद थे, लेकिन अब इनकी जगह एक सिंगल मेन्यू दिया गया है। इसके जरिए यूज़र्स:
- वॉइस कॉल
- वीडियो कॉल
- कॉल लिंक बनाना
- कॉल शेड्यूल करना
जैसे विकल्प चुन सकते हैं। खास बात यह है कि ग्रुप चैट्स में यह फीचर “सेलेक्ट पार्टिसिपेंट्स” का विकल्प भी देता है, जिससे यूज़र तय कर सकते हैं कि किन-किन सदस्यों को कॉल में शामिल करना है। इससे पूरी ग्रुप को बिना वजह डिस्टर्ब करने से बचा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp में आया Incognito Mode, अब AI से पूछ सकेंगे दिल की बातें, न रिकॉर्ड होगा चैट न दिखेगी हिस्ट्री
NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, WhatsApp के एक मैसेज ने खोल दी पूरी पोल, जानें पूरा मामला
अब नहीं पड़ेगी दूसरा फोन रखने की जरूरत, WhatsApp का ये फीचर मचा रहा धूम, एक ही ऐप में चलाएं 2 अकाउंट
WhatsApp में बड़ा बदलाव, अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, नया Liquid Glass डिजाइन मचाएगा धूम
शेड्यूल्ड कॉल्स और डिटेल्स एक जगह
नए अपडेट के साथ WhatsApp ने Calls टैब में भी बदलाव किया है। अब यूज़र्स सीधे यहां से अपनी शेड्यूल की गई कॉल्स देख सकते हैं। कॉल डिटेल्स तक जल्दी पहुंचने और ज़रूरत पड़ने पर टाइम बदलने का विकल्प भी मौजूद है। जब कोई यूज़र कॉल शेड्यूल करता है, तो उसे कॉन्टैक्ट या ग्रुप चुनने का विकल्प दिया जाता है, ताकि सभी प्रतिभागियों को इनविटेशन भेजा जा सके।
iOS 26 के लिए फुल सपोर्ट
हालांकि आधिकारिक चेंजलॉग में इसका ज़िक्र नहीं किया गया है, लेकिन यह अपडेट iOS 26.0 SDK के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल है। इसका मतलब है कि अब ऐप iOS 26 के नए सिस्टम-लेवल इंप्रूवमेंट्स और बग फिक्स का फायदा उठा सकता है। इससे परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी में सुधार होगा।
Liquid Glass इंटरफेस अभी नहीं
कंपनी ने यह भी साफ किया है कि फिलहाल नया Liquid Glass इंटरफेस इस अपडेट में एक्टिवेट नहीं किया गया है। Meta इकोसिस्टम की अन्य ऐप्स (जैसे Facebook और Messenger) की तरह, WhatsApp भी इस फीचर को टेस्टिंग और रिफाइनिंग स्टेज में रखे हुए है। कंपनी का कहना है कि यूज़र्स को ट्रांसपेरेंट और विज़ुअली इमर्सिव अनुभव देने के लिए हर डिटेल पर काम किया जा रहा है। इसके पब्लिक लॉन्च में अभी समय लगेगा।
ये भी पढ़े: क्या वाकई सुरक्षित है नया Nano Banana क्रेज? इस तरह की हो सकती है परेशानी
ध्यान दें
WhatsApp का नया यूनिफाइड कॉलिंग सिस्टम न सिर्फ कॉलिंग प्रोसेस को आसान बनाता है, बल्कि ग्रुप चैट्स में अनावश्यक व्यवधान को भी रोकता है। शेड्यूलिंग और पार्टिसिपेंट चयन जैसे फीचर्स इसे और स्मार्ट बनाते हैं। आने वाले समय में Liquid Glass इंटरफेस भी इसमें नया आकर्षण जोड़ेगा।
