Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब नहीं पड़ेगी दूसरा फोन रखने की जरूरत, WhatsApp का ये फीचर मचा रहा धूम, एक ही ऐप में चलाएं 2 अकाउंट

WhatsApp Multi Account: WhatsApp हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन गया है जिसका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। चाहे वो कोई पर्सनल काम हो या ऑफिस का ऐसे में अगर आप भी उन दोनो को अलग रखना चाहते हैं।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 07, 2026 | 02:02 PM

WhatsApp (Source. Navbharat Desk)

Follow Us
Close
Follow Us:

WhatsApp Multi Account And Dual Account: आज के समय WhatsApp हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन गया है जिसका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। चाहे वो कोई पर्सनल काम हो या ऑफिस का ऐसे में अगर आप भी उन दोनो को अलग रखना चाहते हैं, तो अब आपके लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बता दें कि WhatsApp का शानदार फीचर मल्टी-अकाउंट अब Android और iPhone दोनों में ही उपलब्ध कर दिया गया है। जिसका सीधा मतलब है की आप एक ही फोन और एक ही ऐप में दो WhatsApp अकाउंट को चला पाएंगे। जिसमें आपको फोन या बार-बार लॉग आउट करने की जरूरत नहीं होगी।

iPhone यूजर्स ऐसे करें WhatsApp अकाउंट स्विच

आप iPhone का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इन स्टेप को फॉलो करना है।

  • पहले WhatsApp ऐप खोलें
  • Settings टैब पर जाएं
  • प्रोफाइल नाम के नीचे शेवरॉन आइकन पर टैप करें, सभी जुड़े हुए अकाउंट नजर आ जाएंगे।
  • जिस अकाउंट का इस्तेमाल करना है उसे चुनें

इस तरह से आप आसानी से अकांउट को स्विच कर सकते है। वहीं अगर आपका दूसरा अकाउंट ऐड नहीं हो रहा है, तो पहले iPhone को रीस्टार्ट करके आप इन स्टेप को फॉलो कर सकते है। क्योंकि कई बार नेटवर्क समस्या से भी परेशानी आती है। इसके साथ ही आपको ध्यान रखना है कि आप फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन ही इंस्टॉल करें।

सम्बंधित ख़बरें

Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी

WhatsApp में बड़ा बदलाव, अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, नया Liquid Glass डिजाइन मचाएगा धूम

अब नहीं चलेगा WhatsApp, 8 सितंबर से इन पुराने फोन पर बंद होगी सेवा, कहीं आपका मोबाइल तो नहीं लिस्ट में?

फ्री लैपटॉप का लालच पड़ेगा महंगा, WhatsApp पर आया ये मैसेज आपकी जेब कर सकता है खाली

नया अकाउंट जोड़ने का तरीका बेहद आसान

इसके साथ ही आपको दूसरा अकाउंट जोड़ना है तो उसके लिए आपको यह स्टेप फॉलो करना है।

  • पहले Settings में जाए
  • नाम के पास दिख रहे प्लस आइकन पर टैप करें।
  • Add Account के विकल्प को चुनें।
  • नियम और शर्तें स्वीकार करें
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें।
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद प्रोफाइल सेटअप करें

इस तरह से आप आपका दूसरा WhatsApp अकाउंट तैयार कर सकते है। जिससे कोई दिक्कत नहीं होगी।

ये भी पढ़े: 54 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में फंसा रहा रिटायर्ड बैंक मैनेजर, खाते से उड़ गए 40 लाख, ऐसे चलता है नया साइबर जाल

Android यूजर्स भी उठा सकते हैं फायदा

आप iPhone की तरह ही Android फोन में भी इन फीचर का इस्तेमाल कर सकते है। आपको इन स्टेप को फॉलो करना है।

  • WhatsApp खोलें और ऊपर दिखाई देने वाले तीन डॉट्स पर टैप करें।
  • Switch Account विकल्प चुने
  • आप दोनों अकाउंट के बीच तुरंत बदलाव कर पाएंगे

इसके साथ ही आपको बता दें कि अभी के लिए WhatsApp एक डिवाइस में अधिकतम दो अकाउंट की ही सुविधा दे रहा है। इसके अलावा इस फीचर में खास बात यह है की जिस अकांउट का आप इस्तेमाल नहीं कर रहे उसमें बी लगातार मैसेज आते रहेंगे। लेकिन एक बात का ध्यान रहे की आपको मैसेज को पढ़ने, देखने या कॉल उठाने के लिए आपकको उस अकाउंट पर स्विच करना होगा।

क्यों खास है WhatsApp का यह फीचर?

इस फीचर को उन लोगों के लिए खास बताया जा रहा है जो बिजनेस और पर्सनल लाइफ को अलग रखते हुए काम करना चाहते है। इससे पहले लोगों को दो फोन रखने पड़ते थे या फिर WhatsApp Business का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब आप एक ही ऐप से यह काम कर पाएंगे। वहीं बता दें अगर आपके फोन में यह फीचर अभी नहीं दिख रहा तो तुरंत WhatsApp अपडेट करें। हो सकता है की आपके फोन में पुराना वर्जन हो जिस कारण से आपको यह फीचर नहीं दिख रहा है।

Whatsapp feature is making waves whatsapp multi account

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 02:02 PM

Topics:  

  • 5G iPhone
  • Android App
  • WhatsApp
  • Whatsapp Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.