IMEI नंबर क्या है? कैसे करता है स्मार्टफोन की सुरक्षा
IMEI Tracking: ऑनलाइन पेमेंट, सोशल मीडिया, बैंकिंग, फोटो, फाइलें और पर्सनल डेटा सब कुछ इसी छोटे से डिवाइस में सुरक्षित रहता है। लेकिन अगर यही फोन चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए, तो क्या करें।
- Written By: सिमरन सिंह
IMEI से क्या होता है। (सौ. Freepik)
IMEI Mobile Security: स्मार्टफोन आज हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है ऑनलाइन पेमेंट, सोशल मीडिया, बैंकिंग, फोटो, फाइलें और पर्सनल डेटा सब कुछ इसी छोटे से डिवाइस में सुरक्षित रहता है। लेकिन अगर यही फोन चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए, तो सबसे भरोसेमंद तरीका IMEI नंबर ही है, जिसके आधार पर फोन की पहचान और ट्रैकिंग संभव होती है। हाल ही में सरकार ने IMEI से जुड़े नियम और अधिक सख्त कर दिए हैं ताकि फेक डिवाइस और फोन चोरी जैसे अपराधों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
IMEI नंबर क्या है?
IMEI यानी International Mobile Equipment Identity, एक 15 अंकों का यूनिक नंबर होता है जो हर मोबाइल फोन को अलग-अलग दिया जाता है। यह फोन का आधार नंबर जैसा है। दुनिया में बना हर स्मार्टफोन, फीचर फोन और ई-सिम आधारित डिवाइस का IMEI अलग होता है। इसे न तो कॉपी किया जा सकता है और न ही बदला जा सकता है, और यही वजह है कि इसे फोन की सबसे सुरक्षित पहचान माना जाता है।
IMEI नंबर कहां मिलता है?
IMEI जानना बेहद आसान है। आप इसे इन तरीकों से देख सकते हैं
सम्बंधित ख़बरें
Smartphone कर रहा जेब खाली? ये Hidden Features बचा सकते हैं हर महीने हजारों रुपये, ज्यादातर लोग नहीं जानते
Vivo और iQOO यूजर्स की बल्ले-बल्ले, Android 17 अपडेट से फोन बनेंगे सुपरफास्ट, देखें आपका मॉडल लिस्ट में है या
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
- डायलर पर *#06# डायल करके
- फोन की सेटिंग्स के About Phone सेक्शन में
- नए फोन के बॉक्स पर
- खरीद के बिल/रसीद पर
फोन चोरी होने की स्थिति में यह नंबर बेहद काम आता है, इसलिए इसे कहीं सुरक्षित लिखकर रखना जरूरी है।
IMEI कैसे करता है फोन को ट्रैक?
IMEI खुद लोकेशन नहीं बताता, बल्कि यह मोबाइल नेटवर्क के साथ मिलकर फोन की पहचान करता है।
मोबाइल नेटवर्क IMEI को लगातार मॉनिटर करता है
जब भी फोन किसी टावर से कनेक्ट होता है कॉल, मैसेज या इंटरनेट के दौरान नेटवर्क उसका IMEI रिकॉर्ड कर लेता है। इससे फोन की लोकेशन और एक्टिविटी ट्रैक होती रहती है।
चोरी होने पर IMEI ब्लॉक किया जा सकता है
भारत सरकार के CEIR सिस्टम में IMEI ब्लॉक करने की सुविधा है। ब्लॉक होने के बाद फोन में नई SIM डालने पर भी वह काम नहीं करेगा।
पुलिस IMEI से फोन की मूवमेंट ट्रैक करती है
नेटवर्क कंपनियों से इस IMEI की लोकेशन और उपयोग संबंधी जानकारी लेकर चोरी हुए फोन का पता लगाया जाता है।
IMEI बदलना लगभग असंभव
नया कानून IMEI से छेड़छाड़ को गैर-जमानती अपराध बनाता है। IMEI बदलने की कोशिश करना अब गंभीर अपराध है।
IMEI इतना जरूरी क्यों?
आज फोन में बैंकिंग ऐप्स, UPI, फोटो, OTP, कॉन्टैक्ट्स और महत्वपूर्ण डेटा सब मौजूद है। ऐसे में फोन चोरी होना सिर्फ एक डिवाइस खोना नहीं, बल्कि पूरी डिजिटल पहचान चोरी हो जाना है। IMEI:
फोन की यूनिक पहचान देता है
- चोरी हुए फोन को ब्लॉक करने में मदद करता है
- फेक और क्लोन फोन की पहचान करता है
- साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाता है
- धोखाधड़ी, आतंकवाद और साइबर फ्रॉड रोकता है
सरकार ने IMEI के नियम क्यों किए सख्त?
सरकार ने IMEI से छेड़छाड़ को गैर-जमानती अपराध घोषित किया है। अब इसमें 3 साल की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। सख्ती इसलिए बढ़ाई गई है क्योंकि
- हर साल लाखों फोन चोरी होते हैं
- चोर IMEI बदलकर इन्हें बेच देते थे
- फेक IMEI वाले फोन अपराधों में उपयोग होते थे
- नकली मोबाइल बाजार तेजी से बढ़ रहा था
- देश की साइबर सुरक्षा को खतरा था
IMEI से छेड़छाड़ अब क्यों असंभव?
पहले तकनीशियन अवैध सॉफ्टवेयर से IMEI क्लोन करते थे। अब सरकार ने
- ऐसे सभी टूल्स पर प्रतिबंध लगाया
- IMEI बदलने वालों की तुरंत गिरफ्तारी का प्रावधान लागू किया
- CEIR को पूरे देश से लिंक किया
- फोन में यूनिक IMEI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया
- इन कदमों से IMEI परिवर्तन लगभग नामुमकिन हो गया है।
ये भी पढ़े: दुनिया के 350 करोड़ यूजर्स का नंबर हुआ पब्लिक? ऑस्ट्रियन रिपोर्ट ने खोल दी सबसे बड़ी डिजिटल कमजोरी
IMEI से जुड़ी जरूरी सावधानियां
- नए फोन का IMEI बॉक्स और डिवाइस से मिलान करें
- सेकंड-हैंड फोन खरीदने से पहले IMEI चेक करें
- IMEI किसी के साथ साझा न करें
- फोन चोरी हो जाए तो तुरंत CEIR में ब्लॉक करवाएं
- IMEI बदलवाने वाले किसी भी शख्स पर भरोसा न करें यह अपराध है
