घर बैठे देखें दुनिया के किसी भी देश का टीवी चैनल, वो भी बिल्कुल फ्री
TV Garden Free Live TV: विदेशी टीवी शो या लाइव न्यूज देखने के लिए महंगे OTT प्लेटफॉर्म या केबल कनेक्शन की जरूरत नहीं है। अब आप अपने घर बैठे ही कई देश के टीवी को देख सकते है।
- Written By: सिमरन सिंह
TV Garden से देखे सभी देश के चैनल। (सौ. TV Garden)
Online TV Streaming: अब आपको विदेशी टीवी शो या लाइव न्यूज देखने के लिए महंगे OTT प्लेटफॉर्म या केबल कनेक्शन की जरूरत नहीं है। इंटरनेट पर एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध है, जिसकी मदद से आप दुनिया के किसी भी देश का टीवी चैनल मुफ्त में देख सकते हैं। चाहे बात हो अमेरिकी स्पोर्ट्स चैनल की, कोरियाई ड्रामा की या फिर किसी अरब देश की न्यूज सब कुछ एक क्लिक में आपके मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर।
ऐसे देखें दुनिया भर के टीवी चैनल
अगर आप घर बैठे अमेरिका का रग्बी मैच या कोरिया का ड्रामा सीरियल देखना चाहते हैं, तो इसके लिए बस एक साधारण स्टेप फॉलो करना होगा।
- अपने मोबाइल या लैपटॉप में ब्राउज़र ओपन करें।
- सर्च बार में TV Garden टाइप करें और एंटर दबाएं।
- जो पहला लिंक दिखे, उस पर क्लिक करें।
अब आप TV Garden के होम पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां से आप किसी भी देश का लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
दोस्ती के लिए सलमान खान ने छोड़े करोड़ों? SVC63 की फीस को लेकर चर्चा तेज, शूटिंग डेट भी आई सामने
अपनी पसंद की कंट्री चुनें
TV Garden के होमपेज पर एक ग्लोब (Globe) दिखाई देगा, जिसमें अलग-अलग देशों को रंगों के माध्यम से दिखाया गया है।
- आप ग्लोब पर क्लिक कर अपनी पसंद की कंट्री चुन सकते हैं।
- साइड में एक कंट्री लिस्ट भी दी गई है, जिसमें से आप देश का नाम सर्च बार में टाइप करके सीधे चुन सकते हैं।
- जैसे ही आप किसी देश को चुनते हैं, उस देश में चलने वाले सभी टीवी चैनल्स की लिस्ट सामने आ जाएगी।
- हर चैनल के साथ उसकी लैंग्वेज और कैटेगरी भी लिखी होती है, ताकि आप आसानी से अपनी पसंद का चैनल चुन सकें।
एक क्लिक में शुरू होगा लाइव चैनल
जब आप किसी टीवी चैनल के नाम पर क्लिक करते हैं, तो वह चैनल आपके मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप स्क्रीन पर लाइव चलना शुरू हो जाता है। यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह से फ्री है और इसके लिए किसी लॉगिन, ऐप डाउनलोड या सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता नहीं होती।
ये भी पढ़े: Google ने लॉन्च किए दो नए सुरक्षा फीचर, अब एंड्रॉयड यूज़र्स की चैट होगी और भी सुरक्षित
सुरक्षित और आसान एक्सेस
TV Garden का यह सर्विस प्लेटफॉर्म न केवल फ्री और यूज़र-फ्रेंडली है बल्कि कानूनी रूप से सुरक्षित भी है। इसमें किसी भी चैनल को देखने के लिए अतिरिक्त डाउनलोड या तृतीय-पक्ष लिंक की जरूरत नहीं होती।
ध्यान दें
अगर आप बिना पैसा खर्च किए दुनिया के हर कोने से मनोरंजन, खेल और खबरों का मज़ा लेना चाहते हैं, तो TV Garden आपके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन है। अब सिर्फ एक क्लिक में पूरी दुनिया आपके स्क्रीन पर!
