50GB डेटा चाहिए? ये हैं जियो, एयरटेल और Vi के सबसे सस्ते डेटा ऐड-ऑन प्लान्स
जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) जैसे बड़े टेलिकॉम ब्रांड्स ने 50GB तक डेटा देने वाले कई सस्ते और दमदार प्लान्स लॉन्च किए हैं। आइए जानें इनके बारे में विस्तार से—
- Written By: सिमरन सिंह
Jio, Airtel and VI (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल दौर में जब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वीडियो कॉलिंग आम हो गई हैं, तब डेली डेटा लिमिट कई यूज़र्स के लिए काफी नहीं होती। ऐसे में डेटा ऐड-ऑन पैक एक शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) जैसे बड़े टेलिकॉम ब्रांड्स ने 50GB तक डेटा देने वाले कई सस्ते और दमदार प्लान्स लॉन्च किए हैं। आइए जानें इनके बारे में विस्तार से—
एयरटेल के डेटा ऐड-ऑन प्लान्स
1. ₹451 का प्लान
इस प्लान की वैधता 30 दिन की है और इसमें कुल 50GB डेटा मिलता है। साथ ही तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है।
2. ₹361 का प्लान
यदि आपके रेग्युलर प्लान का डेली डेटा जल्दी खत्म हो जाता है, तो एयरटेल का यह विकल्प भी कारगर है। 30 दिन की वैधता के साथ इसमें कुल 50GB डेटा मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
घर के अंदर गायब हो जाता है 5G? Jio की SmartWalls तकनीक बदल सकती है सबकुछ, जानिए कैसे करेगी कमाल
Jio ने लॉन्च किया नया Freedom Pack: ₹10,000 में 15 महीने की वैधता, 100 Mbps स्पीड और 12 OTT ऐप्स का फायदा
Airtel के Unlimited 5G की खुली पोल? हॉटस्पॉट नहीं चलेगा, 300GB लिमिट पर भी उठे सवाल
जियो के किफायती डेटा पैक्स
1. ₹359 का प्लान
जियो का यह डेटा ऐड-ऑन पैक भी 30 दिन की वैधता के साथ आता है और इसमें 50GB डेटा उपलब्ध है। हालांकि इसमें कोई अतिरिक्त बेनिफिट नहीं दिया गया है।
2. ₹289 का प्लान
इस प्लान में कंपनी कुल 40GB डेटा देती है। डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। वैधता 30 दिन की है।
वोडाफोन-आइडिया (Vi) के यूज़र-फ्रेंडली प्लान्स
1. ₹348 का प्लान
28 दिन की वैधता के साथ आने वाला यह प्लान यूज़र्स को 50GB डेटा देता है। इसमें कोई अन्य बेनिफिट शामिल नहीं है।
2. ₹49 का प्लान
यह सबसे किफायती ऐड-ऑन प्लान है जिसमें केवल 1 दिन की वैधता मिलती है, लेकिन 20GB डेटा दिया जा रहा है, जो इमरजेंसी यूज़ के लिए परफेक्ट है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
बेस्ट ऑप्शन
अगर आप रोजमर्रा के प्लान से ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो ये ऐड-ऑन प्लान्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। ये किफायती भी हैं और इंटरनेट की स्पीड व सुविधा में कोई समझौता नहीं करते।
