Jio ने लॉन्च की नई VoNR सर्विस, कॉलिंग और इंटरनेट अनुभव अब होगा और बेहतर
VoNR vs VoLTE: Reliance Jio ने भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में बड़ा कदम उठाते हुए VoNR सर्विस की शुरुआत कर दी है। इसे VoLTE का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
VoNR में क्या है खास। (सौ. Design)
Jio VoNR Service: Reliance Jio ने एक बार फिर भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में बड़ा कदम उठाते हुए देशभर में Voice Over New Radio (VoNR) सर्विस की शुरुआत कर दी है। इसे VoLTE का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस सर्विस से न केवल कॉलिंग का अनुभव बेहतर होगा बल्कि इंटरनेट स्पीड भी एक नए स्तर पर पहुंच जाएगी। गौरतलब है कि Jio ने अक्टूबर 2022 में Ericsson और Nokia के साथ मिलकर 5G नेटवर्क लॉन्च किया था और अब उसी का नतीजा यह एडवांस टेक्नोलॉजी है।
क्या है VoNR टेक्नोलॉजी?
Jio के वाइस प्रेसिडेंट आयुष भटनागर ने LinkedIn पोस्ट में बताया कि VoNR एक 5G आधारित HD वॉयस सर्विस है। इसका अर्थ यह है कि कॉल करते समय अब आपका स्मार्टफोन 4G नेटवर्क पर स्विच नहीं करेगा। बल्कि कॉलिंग और इंटरनेट दोनों ही पूरी तरह 5G नेटवर्क पर ही संचालित होंगे। इससे यूजर्स को न केवल स्टूडियो-लेवल क्लैरिटी वाली वॉइस क्वालिटी मिलेगी बल्कि तेज़ और स्थिर कनेक्टिविटी भी उपलब्ध होगी।
VoLTE से कैसे अलग है VoNR?
VoLTE और VoNR में सबसे बड़ा अंतर उनके नेटवर्क बेस में है।
सम्बंधित ख़बरें
घर के अंदर गायब हो जाता है 5G? Jio की SmartWalls तकनीक बदल सकती है सबकुछ, जानिए कैसे करेगी कमाल
Jio ने लॉन्च किया नया Freedom Pack: ₹10,000 में 15 महीने की वैधता, 100 Mbps स्पीड और 12 OTT ऐप्स का फायदा
क्या आप जानते हैं? इन 10 आविष्कारों और खोजों ने बदल दी इंसानी जिंदगी
Airtel के Unlimited 5G की खुली पोल? हॉटस्पॉट नहीं चलेगा, 300GB लिमिट पर भी उठे सवाल
- VoLTE केवल 4G नेटवर्क पर काम करता है।
- VoNR पूरी तरह 5G नेटवर्क पर निर्भर है।
इस वजह से VoNR में कॉल तुरंत कनेक्ट होती है, वॉइस क्वालिटी अधिक साफ़ रहती है और कॉल ड्रॉप जैसी समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है। साथ ही, यह बैटरी की खपत भी घटाता है क्योंकि 5G नेटवर्क ज्यादा तेज़ और स्थिर है। सीधी भाषा में कहें तो VoNR एक एडवांस टेक्नोलॉजी है जो VoLTE को पीछे छोड़ती है।
किन शर्तों पर काम करेगी VoNR सर्विस?
अगर आप भी VoNR सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास कुछ चीजें होनी चाहिए:
- आपके पास 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन होना जरूरी है।
- फोन में जियो का सिम होना चाहिए।
- आपका सिम रिचार्ज प्लान एक्टिव होना आवश्यक है।
इन शर्तों के पूरे होने पर ही यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर इस नई सर्विस का लाभ उठा पाएंगे।
ये भी पढ़े: Jio Sachet: भारी डेटा यूजर्स के लिए जियो का नया समाधान, जानें क्या है फायदा?
ऐसे करें फोन में एक्टिवेट
- स्मार्टफोन की सेटिंग्स खोलें।
- मोबाइल नेटवर्क सेटिंग्स में जाएं।
- Jio सिम चुनकर वहां दिए गए VoNR ऑप्शन को ऑन करें।
- ऑन करते ही कुछ सेकंड इंटरनेट बंद होकर वापस आएगा और सिग्नल बार पर Vo5G लिखा दिखाई देगा।
- अगर तुरंत बदलाव न दिखे तो फोन को रीस्टार्ट कर लें।
ध्यान दें
Jio की यह नई सर्विस भारत में मोबाइल कॉलिंग और इंटरनेट अनुभव को पूरी तरह बदलने वाली है। 5G के तेजी से फैलते नेटवर्क के साथ, आने वाले समय में यह तकनीक स्टैंडर्ड सर्विस बन सकती है।
