Vodafone Idea की वापसी की तैयारी: 5G बना नया सहारा, CEO बोले- “यूज़र्स संतुष्ट हैं”
ग्राहकों की कमी और नेटवर्क संकट से जूझ रही Vodafone Idea (Vi) के लिए अब अच्छी खबरें सामने आने लगी हैं। कई महीनों से TRAI के आँकड़े लगातार बता रहे थे कि Vi से लाखों यूज़र्स के लिए यह जरूरी है।
- Written By: सिमरन सिंह
VI के CEO ने दिया बड़ा बयान। (सौ. Design)
लंबे समय से ग्राहकों की कमी और नेटवर्क संकट से जूझ रही Vodafone Idea (Vi) के लिए अब अच्छी खबरें सामने आने लगी हैं। पिछले कई महीनों से TRAI के आँकड़े लगातार बता रहे थे कि Vi से लाखों यूज़र्स जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों की ओर शिफ्ट हो रहे थे। लेकिन अब कंपनी ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ मज़बूत करनी शुरू कर दी है।
5G की रेस में धीरे लेकिन मजबूती से Vi की एंट्री
Vi ने आखिरकार देश के कई बड़े शहरों में अपनी 5G सर्विस की शुरुआत कर दी है। दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और पटना के बाद अब बेंगलुरु में भी Vi का 5G नेटवर्क एक्टिव हो गया है। हालांकि जियो और एयरटेल की तुलना में कंपनी का रोलआउट धीमा है, लेकिन Vi का दावा है कि जहां-जहां 5G शुरू हुआ है, वहां से “बेहतर रिस्पॉन्स” मिल रहा है।
CEO का दावा – “5G यूज़र्स को कोई शिकायत नहीं”
Vi के CEO अक्षय मूंद्रा ने हाल ही में कहा, “5G को लेकर अब तक हमें कोई गंभीर शिकायत नहीं मिली है। ग्राहक स्पीड और नेटवर्क से संतुष्ट हैं। जिनके पास 5G डिवाइसेज़ हैं, वे इसे तेजी से अपना रहे हैं।” यह बयान कंपनी के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जो अब तक केवल गिरती ग्राहक संख्या और घाटे की वजह से सुर्खियों में रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
AI में भारत की तेज़ रफ्तार: 2027 तक 17 अरब डॉलर का हो सकता है मार्केट, रिपोर्ट में खुलासा
क्या 5G से बदल जाएगी किस्मत?
कंपनी की मौजूदा आर्थिक और ग्राहक स्थिति को देखते हुए यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि 5G से Vi की किस्मत पूरी तरह पलट जाएगी। लेकिन इतना ज़रूर है कि यह एक नई उम्मीद की तरह सामने आया है। अब आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या TRAI के आँकड़ों में Vi की यूज़र ग्रोथ दिखाई देती है या नहीं।
ध्यान दें
5G Vi के लिए सिर्फ एक तकनीकी अपग्रेड नहीं, बल्कि संघर्ष से वापसी की उम्मीद बनकर उभरा है। अगर कंपनी इसी तरह ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क और स्पीड देती रही, तो शायद यह ‘डूबती नैया’ वाकई किनारे लग जाए।
