Vivo ने लॉन्च किया किफायती AI कैमरा फोन, जानें खासियत और कीमत
बड़ी बैटरी वाला सबसे पतला और हल्का फोन है। यह फोन लिक्विड मेटल टेक्नोलॉजी बॉडी के साथ आता है और इसे मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंट सर्टिफिकेशन प्राप्त है।
- Written By: सिमरन सिंह
Vivo के इस फोन की क्या है खासियत। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया Y19e स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह 5500mAh की सबसे बड़ी बैटरी वाला सबसे पतला और हल्का फोन है। यह फोन लिक्विड मेटल टेक्नोलॉजी बॉडी के साथ आता है और इसे मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंट सर्टिफिकेशन प्राप्त है। इसके अलावा, यह वॉटर-रेसिस्टेंट भी है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है।
AI कैमरा से बेहतरीन फोटोग्राफी
Vivo Y19e में 13MP का डुअल AI कैमरा दिया गया है, जो इंटेलिजेंट सीन रिकॉग्निशन और ऑप्टिमाइजेशन के साथ शानदार फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान करता है। वहीं, 5MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
- 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले, जिससे ब्राइट और क्लियर व्यू मिलेगा।
- साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, जिससे फोन को अनलॉक करना तेज़ और सुरक्षित होगा।
- Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जो मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर प्रदर्शन देता है।
- 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
- 4GB वर्चुअल रैम, जिससे टोटल रैम 8GB तक हो जाती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम और कलर वेरिएंट्स
यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और Titanium Silver व Majestic Green कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
Vivo Y19e की कीमत और ऑफर्स
Vivo Y19e को भारत में ₹8,000 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही कई बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहे हैं, जिससे इसे और किफायती बनाया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इन बातों पर दे ध्यान
अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत डिजाइन और दमदार AI कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Vivo Y19e एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
