Delhi-NCR में Vi की 5G सर्विस हुई लॉन्च, Jio-Airtel को देगी टक्कर
Vodafone Idea (Vi) दिल्ली और एनसीआर में हाई-स्पीड 5G सर्विस लेकर आ रहा है जो 15 मई से सभी यूजर्स को तेज इंटरनेट, बेहतर कॉलिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग एक साथ देने वाली है।
- Written By: सिमरन सिंह
VI का ये नया प्लान बनेगा लोगों का पसंदीदा। (सौ. Design)
नई दिल्ली: Vodafone Idea (Vi) ने आखिरकार दिल्ली और एनसीआर में अपनी हाई-स्पीड 5G सर्विस की शुरुआत कर दी है। 15 मई से यूजर्स को तेज इंटरनेट के साथ बेहतर कॉलिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव मिलेगा। इससे पहले Vi ने मुंबई, पटना और चंडीगढ़ में 5G सेवाएं शुरू कर दी थीं। Jio और Airtel के बाद अब Vi भी देशभर में तेजी से 5G नेटवर्क का विस्तार कर रही है।
2025 तक सभी 17 सर्किल में Vi 5G
कंपनी का लक्ष्य अगस्त 2025 तक उन सभी 17 प्राथमिकता वाले सर्किल में 5G सेवा शुरू करना है, जहां Vi ने 5G स्पेक्ट्रम हासिल किया है। यह रोलआउट यूजर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, खासकर उन लोगों के लिए जो हाई-स्पीड नेटवर्क का इंतजार कर रहे थे।
299 रुपये से शुरू होंगे 5G प्लान्स
Vi ने अपने इंड्रोडक्टरी ऑफर के तहत 299 रुपये से शुरू होने वाले प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा दी है। कंपनी का दावा है कि इसके 5G नेटवर्क पर यूजर्स को गेमिंग, स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग और डाउनलोडिंग में बेहतरीन अनुभव मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे, यह सेवा उन्हीं स्मार्टफोन पर मिलेगी जो 5G सपोर्ट करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Vi 299 प्लान: क्या है खास?
Vi का सबसे किफायती 5G प्लान 299 रुपये का है, जिसकी वैधता 28 दिन है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1GB हाई-स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ाना 100 SMS मिलते हैं। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps हो जाती है।
WhatsApp ला रहा है नया AI फीचर, अब मैसेज होंगे प्राइवेटली समरीज़
तीन साल में 55,000 करोड़ का निवेश करेगी कंपनी
Vi की योजना है कि वह अगले तीन वर्षों में 17 सर्किलों में 5G नेटवर्क के विस्तार के लिए करीब 55,000 करोड़ रुपये का निवेश करे। दिल्ली-NCR के बाद कंपनी बेंगलुरु और मैसूर जैसे शहरों में भी सेवा शुरू करने की तैयारी में है।
