Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोद में रखकर लैपटॉप इस्तेमाल करने से हो सकते हैं गंभीर नुकसान, जानें क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

लैपटॉप हर जगह उपयोगी साबित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोद में रखकर लैपटॉप का उपयोग करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है? आइए जानते हैं इसके संभावित खतरे।

  • By सिमरन सिंह
Updated On: Mar 17, 2025 | 10:41 AM

Laptop को गोद में रखके काम करना है गलत। (सौ. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल युग में लैपटॉप हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यह न केवल काम को आसान बनाता है बल्कि मनोरंजन और गेमिंग के लिए भी एक बेहतरीन डिवाइस है। इंटरनेट से कनेक्ट कर मूवी देखना हो या ऑफिस का कोई जरूरी काम, लैपटॉप हर जगह उपयोगी साबित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोद में रखकर लैपटॉप का उपयोग करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है? आइए जानते हैं इसके संभावित खतरे।

गोद में रखकर लैपटॉप इस्तेमाल करने के नुकसान

1. त्वचा पर बुरा असर

लैपटॉप से निकलने वाली गर्म हवा से त्वचा में जलन हो सकती है। लंबे समय तक संपर्क में रहने पर त्वचा पर लाल या गहरे रंग के धब्बे हो सकते हैं, जिसे ‘टोस्टेड स्किन सिंड्रोम’ कहा जाता है। यह समस्या उन लोगों में अधिक देखी जाती है जो घंटों तक लैपटॉप को गोद में रखकर काम करते हैं।

2. आंखों में तनाव और सिरदर्द

लैपटॉप स्क्रीन पर लगातार नजरें गड़ाए रखने से आंखों में खिंचाव, सूखापन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक स्क्रीन एक्सपोजर से आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

AI से प्यार बना रिश्तों में दरार! बढ़ते तलाक और कानून की नई चुनौती

Elon Musk’s Grok AI Misuse: भारत सरकार की सख्ती बेअसर, अश्लील कंटेंट पर फिर X को 72 घंटे की मोहलत

बासी मुंह अमरूद के पत्ते चबाने से क्या होगा? फायदे पढ़ते साथ शुरू कर देंगे खाना

सर्दियों में गर्भवती महिलाओं के लिए अलार्म! थकान और संक्रमण से होने वाले खतरों से ऐसे करें बचाव

3. फर्टिलिटी पर पड़ सकता है असर

सबसे बड़ा सवाल जो कई लोगों के मन में उठता है कि क्या गोद में लैपटॉप रखने से नपुंसकता आ सकती है? कुछ शोधों के अनुसार, लैपटॉप से निकलने वाली गर्मी पुरुषों में शुक्राणुओं की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है, जिससे उनकी प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, विशेषज्ञ लैपटॉप को सीधी सतह पर रखने की सलाह देते हैं।

लैपटॉप इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • लैपटॉप को हमेशा समतल सतह पर रखें और बैठने की मुद्रा सही रखें।
  • लंबे समय तक लैपटॉप का उपयोग करने से बचें और समय-समय पर ब्रेक लें।
  • अगर आपको लंबे समय तक लैपटॉप का इस्तेमाल करना पड़ता है, तो कूलिंग पैड का उपयोग करें।
  • स्क्रीन से उचित दूरी बनाए रखें और आंखों को समय-समय पर आराम दें।

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

आज के समय में जरूरी

लैपटॉप आज की जरूरत बन चुका है, लेकिन इसके उपयोग के सही तरीके अपनाना भी जरूरी है। गोद में रखकर लैपटॉप का इस्तेमाल करने से बचें, ताकि आप अनावश्यक स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकें।

Using a laptop on your lap can cause serious damage know what the reports say

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 17, 2025 | 10:41 AM

Topics:  

  • Digital India
  • Health Benefit
  • Laptop
  • Skincare Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.