UPI सर्विस में आई बड़ी तकनीकी खामी, हजारों यूजर्स को हो रही परेशानी
Google Pay और PhonePe जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर भी देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया है।
- Written By: सिमरन सिंह
UPI यूजर्स को हुई भारी परेशानी। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: भारत में डिजिटल पेमेंट के सबसे लोकप्रिय माध्यमों में से एक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) फिलहाल तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहा है। हजारों यूजर्स को पेमेंट और फंड ट्रांसफर से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का असर Google Pay और PhonePe जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर भी देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया है कि उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
Downdetector ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
Downdetector की रिपोर्ट के अनुसार, यह समस्या शाम 7 बजे के आसपास शुरू हुई, जिसके बाद लगभग 23,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण 82% यूजर्स को पेमेंट करने में समस्या हो रही है, जबकि 13% यूजर्स फंड ट्रांसफर नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, 4% यूजर्स को UPI ऐप्स के सामान्य उपयोग में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
UPI is down for the first time & it is already showing an impact.
Most of us already stopped carrying liquid cash & this downtime has created a do or die situation 😂 Elders were right about carrying cash 📷✅ pic.twitter.com/HKhF7ye9zl — Sankrityayn 👨🏻🚒 (@yashcool771) March 26, 2025
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा सरप्राइज, अब फोन पर शुरू किया काम टैबलेट पर होगा तुरंत जारी, Android 17 का नया फीचर मचाएगा धूम
PhonePe बनाएगा छोटे दुकानदार को हाईटेक, SmartPod में मिलेंगे QR, कार्ड और आवाज़ वाला पेमेंट सिस्टम
Motorola के धमाकेदार फोन की सेल हुई शुरू, मिलेगा 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाले 5G फोन का वादा
X पर कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स की अब खैर नहीं, Viral Video चुराकर कमाई करने वालों को होगा भारी नुकसान
UPI – भारत की सबसे लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट सेवा
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भारत में सबसे तेज़ और सुविधाजनक डिजिटल भुगतान सेवाओं में से एक है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित किया गया है। यह सेवा लाखों भारतीयों को उनके मोबाइल फोन के माध्यम से बिना किसी रुकावट के पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। UPI का उपयोग ऑनलाइन शॉपिंग, बिल भुगतान, धन हस्तांतरण और अन्य कई वित्तीय लेन-देन के लिए किया जाता है।
UPI is down for the first time & it is already showing an impact. Most of us already stopped carrying liquid cash & this downtime has created a do or die situation 😂#UPI pic.twitter.com/O7MK7GLSMr — Aman Chauhan (@aman_25081) March 26, 2025
समस्या के समाधान पर काम जारी
इस आउटेज से जुड़े तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है और इसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। संबंधित संस्थाएं इस समस्या का समाधान निकालने में जुटी हुई हैं ताकि डिजिटल पेमेंट सेवाएं फिर से सुचारू रूप से काम कर सकें। इस विषय पर हर नए अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
