

iPhone 18 Camera Upgrade: जैसा की सभी को पता ही है कि Apple ने अभी तक आधिकारिक तौर पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का ऐलान नहीं किया है लेकिन लॉन्च से कई महीने पहले ही इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिसमें इंडस्ट्री लीक्स और सप्लाई चेन रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी सितंबर 2026 में अपनी नई Pro सीरीज पेश कर सकती है। वहीं इस बार यूजर्स को बेहतर कैमरा, नया A20 Pro प्रोसेसर और एडवांस AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इन सभी जानकारियों की Apple ने अब तक पुष्टि नहीं की है।
वहीं देखा जा रहा है कि इस बार सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18 Pro की संभावित कीमत को लेकर हो रही है। जिसमें रिपोर्ट्स सामने आई है कि बढ़ती मेमोरी कॉस्ट, AI हार्डवेयर और नए कंपोनेंट्स की वजह से Apple कीमतों में बढ़ोतरी कर सकता है। इसके साथ ही संभावित कीमतों की बात करें तो iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,099 से 1,299 डॉलर के बीच हो सकती है जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,299 से 1,499 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इतना ही नहीं कुछ विश्लेषकों का मानना है कि कीमत में लगभग 200 डॉलर तक की बढ़ोतरी हो सकती है जबकि कुछ का कहना है कि Apple मौजूदा कीमतें बरकरार भी रख सकता है।
जानकारी में सामने आया है कि फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए iPhone 18 Pro Max खास फीचर्स के साथ आ सकता है। जिसमें लीक्स यह बताते है कि Sony IMX905 प्राइमरी कैमरा सेंसर और Variable Aperture तकनीक इसमें शामिल कि जाएगी। जिसकी मदद से कैमरे में आने वाली रोशनी को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा। वहीं इस अपग्रेड से कम रोशनी में बेहतर फोटो, अधिक नेचुरल डेप्थ ऑफ फील्ड, बेहतर पोर्ट्रेट और ओवरऑल इमेज क्वालिटी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह जानकारी सही साबित होती है तो यह Apple के हाल के सालों में यह सबसे बड़ा कैमरा अपग्रेड्स होगा।
रिपोर्ट्स में तो यह भी सामने आया है कि Apple अपनी Pro सीरीज में 2nm प्रोसेस पर आधारित A20 Pro चिपसेट दे सकता है। इससे फोन की बैटरी एफिशिएंसी, प्रोसेसिंग स्पीड, ग्राफिक्स परफॉर्मेंस और AI क्षमताओं में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और ऑन-डिवाइस Apple Intelligence फीचर्स का भी सपोर्ट मिलने की संभावना है।
अभी तक देखा गया है कि Apple हर साल सितंबर में अपने फ्लैगशिप iPhone लॉन्च करता है और माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro सीरीज भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाएगी। वहीं लॉन्च के बाद प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं और कुछ ही हफ्तों में बिक्री भी शुरू होने की उम्मीद है। लेकिन अभी के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट से जुड़ी सभी जानकारियां केवल लीक्स और विश्लेषकों के अनुमानों पर आधारित हैं। वहीं Apple की आधिकारिक घोषणा के बाद ही इन दावों की पुष्टि हो सकेगी। यदि ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो iPhone 18 Pro सीरीज कैमरा, AI और परफॉर्मेंस के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकती है।