iQOO 16R को लेकर बड़ा अपडेट, BIS सर्टिफिकेशन मिला, 10,000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले की चर्चा

iQOO Smartphone: iQOO अपनी नई R-सीरीज के फोन पर काम कर रहा है। iQOO 16R को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस अपकमिंग फोन को भारत में BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है।
update on iQOO 16R receives BIS certification 10,000mAh battery
iQOO 16R को लेकर नई जानकारी आई है।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • परफॉर्मेंस स्मार्टफोन iQOO 16R को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

  • अपकमिंग फोन को भारत में BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है।

  • कुछ अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट पर यही फोन iQOO 16s नाम से भी दिखाई दिया है।

iQOO 16R BIS Certification: स्मार्टफोन ब्रांड iQOO अपनी नई R-सीरीज के फोन पर काम कर रहा है। कंपनी के अगले परफॉर्मेंस स्मार्टफोन iQOO 16R को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस अपकमिंग फोन को भारत में Bureau of Indian Standards (BIS) सर्टिफिकेशन मिल गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लेकिन अभी इसकी लॉन्च डेट और आधिकारिक नाम की पुष्टि नहीं हुई है। जिसकी दिलचस्प बात यह है कि कुछ अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर यही फोन iQOO 16s नाम से भी दिखाई दिया है।

iQOO 16R को मिला BIS सर्टिफिकेशन

91मोबाइल्स की रिपोर्ट में बताया गयाा है कि iQOO के एक नए स्मार्टफोन को मॉडल नंबर I2606 के साथ BIS सर्टिफिकेशन मिला है। इसकी जानकारी टिप्स्टर Anvin ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है। BIS सर्टिफिकेशन भारत में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेचने के लिए जरूरी नियामकीय प्रक्रिया का हिस्सा है।

इससे फोन की भारतीय बाजार में एंट्री की संभावना बढ़ गई है। लेकिन सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में न तो फोन का आधिकारिक नाम बताया गया है और न ही इसके फीचर्स की जानकारी दी गई है। मलेशिया और इंडोनेशिया की सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इसे iQOO 16s नाम से भी देखा गया है।

iQOO Z12 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है फोन

रिपोर्ट्स और लीक्स में बताया गया है कि iQOO 16R को चीन में आने वाले iQOO Z12 Turbo के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। इससे पहले iQOO Z11 Turbo को भारतीय बाजार में iQOO 15R नाम से लॉन्च किया गया था। लीक्स की मानें तो फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान विजुअल काफी स्मूद हो सकते हैं।

update on iQOO 16R receives BIS certification 10,000mAh battery
Jensen Huang के इस्तीफे के बाद Elon Musk का बड़ा बयान, बोले- उन्हें हायर करना मेरे लिए सम्मान की बात

10,000mAh तक की बैटरी मिलने की चर्चा

इस स्मार्टफोन की सबसे दिलचस्प खासियत इसकी संभावित बैटरी हो सकती है। टिप्स्टर Digital Chat Station में कहा गया है कि कंपनी iQOO Z12 Turbo के लिए 9,000mAh और 10,000mAh बैटरी की टेस्टिंग कर रही है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कौन-सी बैटरी फाइनल मॉडल में मिलेगी।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें अपकमिंग Snapdragon 8 सीरीज का प्रोसेसर मिलने की चर्चा है। Snapdragon 8 Gen 6 या Snapdragon 8 Gen 5 Pro में से किसी एक चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है। वहीं अभी के लिए ये जानकारियां लीक पर आधारित हैं।

update on iQOO 16R receives BIS certification 10,000mAh battery
अंतरिक्ष में एक परमाणु विस्फोट से खत्म हो सकते हैं 99% सैटेलाइट, नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला खतरा

कब लॉन्च होगा iQOO 16R?

iQOO ने अभी तक इस फोन की लॉन्च डेट, कीमत और कैमरा स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने IMC 2026 में फ्लैगशिप iQOO 16 के भारतीय लॉन्च की भी पुष्टि की थी। ऐसे में 16R कंपनी की अगली परफॉर्मेंस-केंद्रित पेशकश हो सकता है। अगर इसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर मिलता है तो यह पावरफुल स्मार्टफोन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए दिलचस्प विकल्प बन सकता है।