Jensen Huang के इस्तीफे के बाद Elon Musk का बड़ा बयान, बोले- उन्हें हायर करना मेरे लिए सम्मान की बात

Elon Musk hiring Jensen Huang: Nvidia के को-फाउंडर और लंबे समय तक CEO रहे जेनसन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले के बीच टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क का बयान भी चर्चा में है।
Elon Musk makes a major statement following Jensen Huang resignation
Elon Musk ने Jensen Huang के लिए क्या कहा।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • जेनसन हुआंग ने Nvidia में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

  • मस्क ने X पर कहा कि जेनसन हुआंग को हायर करना उनके लिए सम्मान की बात होगी।

  • एलन मस्क का बयान भविष्य में किसी संभावित साझेदारी की पुष्टि नहीं करता है।

Jensen Huang Resignation: दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। कंपनी के को-फाउंडर और लंबे समय तक CEO रहे जेनसन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले के बीच टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क का एक बयान भी चर्चा में है। बता दें कि मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि जेनसन हुआंग को हायर करना उनके लिए सम्मान की बात होगी। यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब हुआंग अपनी निजी जिंदगी से जुड़े विवादों और राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी सवालों को लेकर सुर्खियों में हैं।

एलन मस्क ने X पर क्या कहा?

बता दें कि X पर ZeroHedge नाम के अकाउंट ने एलन मस्क को टैग करते हुए लिखा, "Elon please hire Jensen"। इस पोस्ट पर जवाब देते हुए मस्क ने लिखा, "That would be an honor"। उनके इस छोटे से जवाब ने टेक इंडस्ट्री में नई चर्चा शुरू कर दी।

लेकिन मस्क ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह हुआंग को टेस्ला, स्पेसएक्स या अपनी किसी दूसरी कंपनी में किस पद पर रखना चाहेंगे। न ही उन्होंने किसी औपचारिक नौकरी के ऑफर या नियुक्ति की घोषणा की है। वहीं अभी के लिए इसे मस्क की ओर से हुआंग के प्रति दिलचस्पी और सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है।

दो महिलाओं से संबंधों को लेकर विवाद

जेनसन हुआंग का नाम सबसे पहले ऐलिस हुआंग के साथ कथित संबंधों को लेकर चर्चा में आया। ऐलिस सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी Megaspeed की पूर्व अधिकारी रही हैं। वहीं अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को संदेह है कि वह चीन के लिए जासूसी कर रही थीं और Nvidia के एशियाई डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स से जुड़ी संवेदनशील जानकारी बीजिंग तक पहुंचा सकती थीं। इसके बाद द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में Nvidia की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी हुआंग के कथित संबंधों का खुलासा हुआ है। रॉयटर्स ने भी बाद में कंपनी के एक अन्य कर्मचारी के साथ उनके संबंध की जानकारी सूत्रों के हवाले से दी।

लेकिन जासूसी से जुड़े आरोपों को साबित हुआ तथ्य नहीं माना जा सकता। Nvidia के बोर्ड ने 8 नवंबर को स्वतंत्र जांच शुरू करने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि उसके पास राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी के गोपनीय डेटा से समझौता होने का कोई सबूत नहीं है।

कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम CEO

12 नवंबर को Nvidia ने आधिकारिक तौर पर जेनसन हुआंग के इस्तीफे की घोषणा की है। कंपनी की मौजूदा CFO और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया है। वह सितंबर 2013 से Nvidia के साथ जुड़ी हुई हैं और स्थायी उत्तराधिकारी मिलने तक दोनों जिम्मेदारियां संभालेंगी।

हुआंग का जाना Nvidia के लिए बड़ा बदलाव है क्योंकि उन्होंने कंपनी के नेतृत्व में 33 साल बिताए हैं। अब देखना होगा कि कंपनी उनके बिना अपनी AI और चिप कारोबार की रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाती है। वहीं एलन मस्क का बयान भविष्य में किसी संभावित साझेदारी या नियुक्ति की पुष्टि नहीं करता है।