

Highlight:
iQOO Neo 12 चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा।
यह एक गेमिंग फोन है जिसमें बैटरी को खास बताया जा रहा है।
इसमें बिल्ट-इन कूलिंग फैन के लिए ग्रिल भी दिया जा रहा है।
भारत में इस फोन कि लॉन्च के लिए ग्राहकों को इतेजार करना होगा।
iQOO Neo 12: गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे यूजर्स के लिए iQOO Neo 12 से जुड़ी बड़ी जानकारी अब सामने आई है। बता दें कि कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 28 अक्टूबर 2026 को चीन में लॉन्च होगा और इसी दिन इसकी बिक्री भी शुरू हो जाएगी। वहीं फोन में नया फ्लैगशिप प्रोसेसर, 185Hz रिफ्रेश रेट वाला 2K डिस्प्ले और 9,000mAh की बड़ी बैटरी होने के बारे में बताया जा रहा है।
वहीं iQOO Neo 12 को खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिसकी एक और खासियत फोन के अंदर दिया गया कूलिंग फैन है जिसका उद्देश्य लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान गर्मी को नियंत्रित करने में मदद करना भी होता है। लेकिन भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
iQOO Neo 12 के बारे में बताए तो इसके पिछले हिस्से में बड़ा, चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो कैमरा लेंस के साथ बिल्ट-इन कूलिंग फैन के लिए ग्रिल भी दिखाई देती है। साथ ही फोन में मेटल फ्रेम और हल्के सिल्वर-ब्लू रंग वाला डिजाइन मिलेगा जबकि इसका लुक गेमिंग स्मार्टफोन जैसा रखा गया है।
वहीं फोन के डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी ने इसमें 2K रेजोल्यूशन वाला पैनल और 185Hz रिफ्रेश रेट कन्फर्म किया है। जिसको आसान भाषा में समझाएं तो यह ज्यादा रिफ्रेश रेट स्क्रीन पर मूवमेंट को अधिक स्मूद बना सकता है खासकर उन गेम्स में जो इसका पूरा इस्तेमाल करते हैं।
वहीं कंपनी ने इसको लेकर जानकारी में बताया है कि स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2,200 निट्स तक होगी। वहीं कम रोशनी में इस्तेमाल के लिए इसकी ब्राइटनेस 1 निट तक घटाई जा सकेगी। लेकिन सभी ऐप्स और गेम्स में 185Hz का फायदा मिलेगा या नहीं यह स्पष्ट होना बाकी है।
फोन में परफॉर्मेंस के लिए iQOO Neo 12 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ कंपनी की Q3 गेमिंग चिप दी जाएगी। वहीं यह डुअल-चिप सेटअप गेमिंग के दौरान ग्राफिक्स और फ्रेम रेट को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
वहीं फोन में एक्टिव कूलिंग फैन भी मिलेगा। वैसे तो सामान्य स्मार्टफोन में गर्मी को बाहर निकालने के लिए पैसिव कूलिंग सिस्टम इस्तेमाल होता है लेकिन इस फोन में फैन हवा के प्रवाह के जरिए हीट मैनेजमेंट में मदद करने वाला है।
वहीं कंपनी का दावा है कि फोन 50 से ज्यादा गेम्स में 2K रेजोल्यूशन पर 185fps तक गेमिंग सपोर्ट करेगा। लेकिन वास्तविक अनुभव गेम के सपोर्ट और सेटिंग्स पर निर्भर करता है।
iQOO Neo 12 की 9,000mAh बैटरी इसकी एक बड़ी खासियत के तौर पर देखी जा रही है। जिसमे इतनी क्षमता गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे कामों में लंबा बैकअप देने की संभावना रखती है। वहीं फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और 5,000Hz तक टच सैंपलिंग रेट भी मिलेगा।
वहीं अभी के लिए कैमरा, रैम-स्टोरेज के सभी विकल्प और भारत में कीमत की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में इसे चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में iQOO 16R नाम से पेश किए जाने की संभावना जताई गई थी लेकिन इस जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं भारत में लॉन्च को लेकर भी अभी इंतजार करना होगा। जिस कारण से गेमिंग फोन खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए बेहतर होगा कि वे भारतीय लॉन्च, कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और उसके हिसाब से फैसला ले।